{"_id":"6a8c73454c5d4710c70b10bf","slug":"body-found-in-distributary-identified-hapur-news-c-306-1-gha1001-123711-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: रजवाहे में मिले शव की हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: रजवाहे में मिले शव की हुई शिनाख्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के नानपुर से गुजर रहे रजवाहे में चादर में लिपटे मिले अज्ञात शव की शिनाख्त हो गई है। जिसकी पहचान शरवर (45) पुत्र वकील अहमद निवासी बस्तोरा नारंग, थाना हस्तिनापुर, जनपद मेरठ के रूप में हुई है। शव मिलने के बाद से पुलिस उसकी पहचान कराने में जुटी थी। शिनाख्त होने के बाद संबंधित थाना पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है।
रविवार को नानपुर रजवाहे में ग्रामीणों ने चादर में लिपटा करीब 45 वर्षीय व्यक्ति का सड़ा-गला शव देखा था। शव करीब एक सप्ताह पुराना होने की आशंका जताई गई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने के प्रयास शुरू किए थे। शव की हालत खराब होने के कारण तत्काल पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने आसपास के थानों से भी गुमशुदगी से संबंधित जानकारी जुटाई थी। क्षेत्राधिकारी राहुल यादव ने बताया कि नानपुर रजवाहे में मिले शव की शिनाख्त शरवर (45) पुत्र वकील अहमद निवासी बस्तोरा नारंग, हस्तिनापुर, मेरठ के रूप में हुई है। शरवर की हत्या के मामले में संबंधित थाना क्षेत्र में रिपोर्ट दर्ज है। संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस ही मामले की जांच कर रही है।