{"_id":"6a8c7c5a220eee263a0ee4bd","slug":"woman-arrested-in-negi-ram-murder-case-interrogation-to-reveal-secrets-chamba-news-c-88-1-cmb1008-194368-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: नेगी राम हत्याकांड में महिला गिरफ्तार, पूछताछ में खुलेंगे राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: नेगी राम हत्याकांड में महिला गिरफ्तार, पूछताछ में खुलेंगे राज
Mon, 24 Aug 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 24 Aug 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामले में दूसरी गिरफ्तारी, पहले धरे आरोपी के रिमांड के दौरान उगला सच
पुलिस ने शाली गांव की महिला को दबोचा, आज कोर्ट में पेश होगी आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह/चंबा। उपमंडल चुराह की ग्राम पंचायत खुशनगरी के शाली गांव के समीप बैरा नदी के पास ढाबा संचालक नेगी राम हत्याकांड की जांच में पुलिस को एक और अहम सफलता मिली है।
पहले आरोपी गोविंद की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस ने एक महिला को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार महिला की भूमिका को लेकर पहले आरोपी से पांच दिन की पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में जानकारी मिली थी। इसके अलावा घटनास्थल के पास से बिना सिम वाला मोबाइल फोन भी बरामद हुआ था। इन तथ्यों के आधार पर पुलिस ने सोमवार को महिला को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला की पहचान तोमरो (30), निवासी शाली, डाकघर सेईकोठी, तहसील चुराह के रूप में हुई है। उसे सोमवार को शाम 5:50 बजे पुलिस थाना तीसा में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देव राज ने की। पुलिस अब महिला से पूछताछ कर हत्या की वजह, वारदात में उसकी भूमिका और अन्य संभावित आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है। डीएसपी रंजन शर्मा ने बताया कि मामले में दूसरी गिरफ्तारी की गई है। पुलिस निष्पक्षता से जांच कर रही है और वारदात से जुड़ी कड़ियों को जोड़ते हुए आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
--
पांच दिन की रिमांड में सामने आई नई कड़ी
नेगी राम हत्याकांड में पुलिस ने इससे पहले गोविंद पुत्र उमेद निवासी चुहाड़, डाकघर खुशनगरी को गिरफ्तार किया था। अदालत ने उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा था। रिमांड के दौरान पुलिस ने उससे हत्या के कारणों और वारदात से जुड़े विभिन्न पहलुओं को लेकर गहन पूछताछ की। इसी दौरान पुलिस के सामने एक महिला की संभावित भूमिका से जुड़ी जानकारी आई। इसके बाद पुलिस ने मामले में आगे की जांच करते हुए महिला की भूमिका को खंगाला और सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।
--
19 अगस्त को मिला था शव
गौरतलब है कि 19 अगस्त 2026 को खुशनगरी पंचायत के शाली गांव के समीप बैरा नदी के पास जंगल के रास्ते में नेगी राम निवासी गुड़ेश का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। नेगी राम ढांजू नाला सड़क के किनारे ढाबा चलाता था। शव के सिर के पिछले हिस्से और दाहिनी बाजू पर गहरे चोट के निशान पाए गए थे। मृतक के भाई ने पुलिस को दिए बयान में अज्ञात लोगों पर तेजधार हथियार से हमला कर हत्या करने की आशंका जताई थी। इसके बाद थाना तीसा पुलिस ने हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
--
महिला से पूछताछ पर टिकी जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हत्या की पूरी कड़ी जोड़ने में जुटी है। पहली गिरफ्तारी के बाद महिला की गिरफ्तारी को जांच की अहम कड़ी माना जा रहा है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि वारदात के पीछे वास्तविक कारण क्या था और इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला को मंगलवार को दोपहर बाद जेएमएफसी न्यायालय तीसा में पेश किया जाएगा। न्यायालय के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।