{"_id":"5d02b9e4bdec226dad0179cb","slug":"156045973813-bareilly-news28","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग सीरियल रेपिस्ट ही निकला आरोपी, साइकिल भी मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नाबालिग सीरियल रेपिस्ट ही निकला आरोपी, साइकिल भी मिली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज (बरेली)। कस्बे में आठ साल की छात्रा को फुसलाकर जंगल में ले जाकर दुष्कर्म करने वाला दरिंदा कोई और नहीं वही सीरियल रेपिस्ट किशोर निकला जो दो साल पहले इसी तरह की वारदातों में पकड़ा गया था। तब वह और उसका साथी किशोर सदन भेजे गए। आठ महीने से जमानत पर चल रहे आरोपी ने फिर पुराने तरीके से घटना की तो पुलिस के रडार पर आ गया। सीसीटीवी फुटेज से कद काठी मिलते हुए आरोपी को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। देर रात साइकिल भी बरामद कर ली गई। एसपी देहात ने आकर पूछताछ की और आरोपी को साथ में बरेली ले गए।
मंगलवार दोपहर दो बजे एक किशोर आठ वर्षीय छात्रा को फुसलाकर अपनी रेंजर साइकिल पर बैठाकर जंगल में ले गया। वहां आरोपी ने छात्रा के साथ बिथरी की नहर की पुलिया के पास झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया। छात्रा की हालत बिगड़ने पर आरोपी साइकिल से उसे घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। एसपी देहात डॉ. संसार सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके का निरीक्षण कर छात्रा के बयान दर्ज किए थे। छात्रा की मां की ओर से अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। पुलिस को बाजार के कैमरे से एक सीसीटीवी फुटेज मिली जिसमें आरोपी साइकिल पर छात्रा को पीछे बैठाकर ले जा रहा है। उसका चेहरा साफ नहीं आ रहा था। इसके बाद पुलिस ने तीन किशोरों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। इनमें से दो लड़के वही थे जो दो साल पुरानी घटना में शामिल थे। इनके फोटो किशोरी को दिखाकर पहचान कराई गई तो उसने इनमें से बड़े आरोपी को पहचान लिया। आरोपी की उम्र करीब सोलह साल है। उसने नवीं की परीक्षा दी है।
साइकिल सवार सीरियल रेपिस्ट ने मचाया था आतंक
बरेली। नवाबगंज में दो साल पहले बच्चियों को फुसलाकर साइकिल पर बैठाकर ले जाने की कई घटनाएं हुई थीं। इनमें से दो मामलों में रिपोर्ट हुई और कुछ मामलों में परिवार के लोग बदनामी की वजह से थाने नहीं गए। दो किशोर घर के बाहर खेलती या राह में मिलने वाली बच्चियों को फुसलाकर साइकिल पर बैठाकर ले जाते थे और जंगल में दुष्कर्म करके छोड़ आते थे। तब इनके सीसीटीवी फुटेज मिले पर चेहरे साफ नहीं आए। एक दुष्कर्म पीड़ित बच्ची बोल नहीं पा रही थी। उससे मिले इशारे के आधार पर पड़ोस की दुकान पर काम करने वाले किशोर दानिश को पुलिस ने किशोर सदन भेज दिया। पुलिस पर खुलासे का जबर्दस्त दबाव था तो दानिश और उसके परिवार की चीखों पर पुलिस ने गौर नहीं किया। दानिश के किशोर सदन में रहते हुए जब कस्बे में ऐसी ही एक और वारदात हो गई तो पुलिस ने असली आरोपियों को पकड़ा। अमर उजाला ने इस घटनाक्रम की सिलसिलेवार खबरें लिखीं तो करीब 45 दिन की बेवजह सजा पाने वाले दानिश को मुक्त कराया जा सका। बाद में दो किशोर आरोपी बतौर किशोर सदन भेजे गए।
विज्ञापन
पंद्रह महीने सजा काटकर भी नहीं सुधरे
- आरोपी और उसका साथी पंद्रह महीने किशोर सदन में रहने के बाद नवंबर 2018 में जमानत पर छूट गए थे। इनका केस अभी भी ट्रायल पर है। दोनों साथियों की हरकतों में फिर भी कमी नहीं आई। सप्ताह भर पहले एक बरातघर में दोनों फ्री की दावत उड़ाते पकड़े गए थे। तब इन्हें थाने लाया गया। एक सभासद की पैरवी पर दरोगा ने दोनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। अब इनमें से एक ने फिर हरकत कर दी।
- मासूम बच्चियों के साथ दो साल पहले हुई घटनाओं का एक आरोपी ही कसूरवार निकला। उसने फिर पुराने तरीके से ही बच्ची को ले जाकर घटना कर दी। वह अभी भी नाबालिग है। उसे किशोर सदन भेजा जाएगा। कोर्ट में पैरवी की जाएगी कि उसे अधिकतम सजा मिले। - डॉ. संसार सिंह. एसपी देहात