फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पति शक करता है, पत्नी ने पी लिया तेजाब

पति शक करता है, पत्नी ने पी लिया तेजाब

Fri, 14 Jun 2019 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
पति शक करता है, पत्नी ने पी लिया तेजाब

विज्ञापन
बरेली। जोगी नवादा निवासी एक महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार पर उसने बताया कि पति काफी शक्की मिजाज के हैं। बिना बात के शक करते हैं। इससे आहत होकर उसने टॉयलेट में रखा तेजाब पी लिया। इस बार वह खामोश है, अगली बार शक किया तो पति पर रिपोर्ट करा देंगी। डॉक्टर ने हालत खतरे से बाहर बताई है।

बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा निवासी 27 वर्षीय रुखसार को गुरुवार दोपहर जिला अस्पताल लाया गया। रुखसार ने बताया कि शादी को 12 साल हो चुके हैं। दो बच्चे भी हैं। पति कपड़ों के प्रेस करने का काम करते हैं। बताया कि पति की शक करने की आदत है। वह हर छोटी बात पर टोकाटाकी करते हैं। न किसी से बात करने देते हैं और न घर से निकलने देते हैं। वह काफी दिनों से सह रही है। परेशान होकर उसने घर में टॉयलेट की सफाई को लाया गया तेजाब पी लिया। उसने सोचा था कि ऐसा करके वह अपनी जान दे देगी पर वह बच गई। अब उसे अपने बच्चों का भी ख्याल आ रहा है। उसे कुछ हो जाता तो बच्चों की परवरिश में खलल पड़ जाती। कहा कि इस बार तो कुछ कार्रवाई नहीं करा रही, पति ने रवैया न बदला तो अगली बार वह उसके खिलाफ रिपोर्ट करा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed