फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   महिला होमगार्ड को जलाने का मामला- दामाद बोला- मैंने नहीं जलाया, किसी से करा लें जांच

महिला होमगार्ड को जलाने का मामला- दामाद बोला- मैंने नहीं जलाया, किसी से करा लें जांच

Tue, 11 Jun 2019 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
महिला होमगार्ड को जलाने का मामला- दामाद बोला- मैंने नहीं जलाया, किसी से करा लें जांच
बरेली। बरेली कॉलेज गेट पर महिला होमगार्ड को जलाने के मामले में आरोपित दामाद को बारादरी पुलिस थाने ले आई। यहां प्रभारी एसएसपी ने भी उसके बयान लिए। लंबी पूछताछ के बाद भी पुलिस उसे दोषी साबित न कर सकी। एक दो दिन में सच सामने लाने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार रात सवा नौ बजे महिला होमगार्ड कांति देवी को झुलसी हुई हालत में चीता बाइक के सिपाहियों ने बरेली क़ॉलेज के पूर्वी गेट के पास से जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। बाद में उन्हें निजी अस्पताल लाया गया। वहां उनकी हालत गंभीर बनी है। डॉक्टरों के मुताबिक कमर से ऊपर का हिस्सा साठ फीसदी से ज्यादा जल चुका है। दिन में तीन बार पुलिस ने कांति देवी के बयान दर्ज किए। इससे वह असहज सी हो गईं। उन्होंने बयान दिया कि जब वे बरेली क़ॉलेज में नाइट ड्यूटी करने जा रही थीं, उनके दिवंगत भाई देवकीनंदन का दामाद विजय और उसकी मां आ गए। ओवरब्रिज के छोर पर ट्रांसफार्मर के पास बहाने से बात करते हुए विजय ने उन पर हाथ में पकड़ी बोतल का केरोसिन डाल दिया। उसकी मां ने उनके हाथ पकड़ लिए तो विजय ने तीली जलाकर आग लगा दी। इसके बाद दोनों भाग गए। मां के इसी बयान के आधार पर बेटे प्रेमशंकर ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बारादरी थाने में सुबह रिपोर्ट करा दी। बताया कि मकान की वसीयत के विवाद में ऐसा किया गया। वहीं, पुलिस ने तत्परता दिखाकर विजय को उसके घर से पकड़ लिया। विजय ने बताया कि वह केसरपुर की गैस एजेंसी पर काम करता है और उसका इस घटना से कोई वास्ता नहीं है। प्रभारी एसएसपी अभिनंदन सिंह को भी उसने यही बयान दिया। उसने कहा कि वह पूरी तरह निर्दोष है। सास ने उसे फंसाने के लिए यह साजिश की है। पुलिस ने जांच कराई तो उसके मोबाइल फोन की लोकेशन भी घटनास्थल पर नहीं मिली। पुलिस अब सर्विलांस से कुछ और साक्ष्य जुटाने में लगी है। प्रभारी एसएसपी ने बताया कि एक दो दिन में सही स्थिति सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed