{"_id":"5cfc186bbdec22076c4eec01","slug":"156002518812-bareilly-news169","type":"story","status":"publish","title_hn":"परतापुर चौधरी बवाल- पांच लोगों का चालान, नामजद की तलाश में दबिश जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
परतापुर चौधरी बवाल- पांच लोगों का चालान, नामजद की तलाश में दबिश जारी
विज्ञापन
बरेली। फरीदापुर चौधरी गांव में शुक्रवार को जमकर बवाल के बाद पकड़े गए पांच लोगों का पुलिस ने चालान कर दिया। इस मामले में नामजद लोगों की तलाश में दबिश जारी है।
इज्जतनगर थाना क्षेत्र के फरीदापुर चौधरी गांव निवासी नासिर खां के छोटे भाई फुरकत की शादी का रिश्ता बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के परसोना गांव निवासी जावेद की बहन सबना से तय हुआ था। रिश्ता तय करते वक्त लड़की वालों ने दहेज में अपाचे बाइक देने को कहा था। मगर बाद में लड़के वाले बुलेट मांगने लगे। शुक्रवार को फरीदापुर चौधरी में पंचायत के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ था। इसमें कई लोग घायल हुए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने फरीदापुर चौधरी निवासी शराफत, मुजाहिद, इकरार और परसोना के इंतजार व जावेद को गिरफ्तार किया था। इन सभी का शनिवार को शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया। इनके अलावा राजा, मोहसिन, टीटू, खलील, नदीम, शब्बू, शाहिद नासिर, फुरकत, फिरासत, भूरा, मैसर, सद्दाम को नामजद किया गया है। इंस्पेक्टर मनोज त्यागी ने बताया कि शनिवार को आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन कोई हाथ नहीं आया। उधर, कुछ लोगों ने इस मामले में समझौते की कोशिश शुरू कर दी है।