फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   लालता प्रसाद हत्याकांड- संपत्ति के लालच में भाई ने ही कराई थी हत्या

लालता प्रसाद हत्याकांड- संपत्ति के लालच में भाई ने ही कराई थी हत्या

Sun, 09 Jun 2019 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
लालता प्रसाद हत्याकांड- संपत्ति के लालच में भाई ने ही कराई थी हत्या
बरेली। भुता के गूंगा गांव में छह जून को हुई किसान लालता प्रसाद की हत्या किसी और ने नहीं, उसके सगे भाई ने ही कराई थी। संपत्ति के लालच में उसने लालता के दुश्मन के साथ मिलकर दो सुपारी किलर के जरिए वारदात को अंजाम दिया था। भाई समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने इस खेल का पर्दाफाश कर दिया है। एक आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन

बड़े भाई सुमेरीलाल की बाइक पर पीछे बैठकर बरेली से गांव जा रहे लालता प्रसाद की गुरुवार को पांच गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। जबकि हमले में सुमेरी को खरोंच भी नहीं आई थी। सुमेरी वादी बनकर रिपोर्ट कराने भी थाने पहुंच गया और तहरीर दे दी। मौके पर पहुंचे एसपी देहात डॉ. संसार सिंह और एसपी क्राइम रमेश भारतीय को उस पर तभी शक हो गया था। अधिकारियों ने लालता की पत्नी रामवती से तहरीर लेकर शक के आधार पर गांव के ही रविंद्र सिंह और उसके दो अज्ञात साथियों पर रिपोर्ट कराई थी। सर्विलांस से पुलिस को पता लगा कि घटना से पहले सुमेरी की रविंद्र से मोबाइल पर बात हुई थी। रविंद्र दो महीने पहले लालता प्रसाद की हत्या की कोशिश में नामजद होने के बाद से गिरफ्तार नहीं हो सका था। ये तथ्य सामने आने के बाद पुलिस ने सुमेरी पर सख्ती दिखाई तो उसने सच उगल दिया। सुमेरी के बताने पर पुलिस ने रामपुर के थाना शाहबाद अंतर्गत गांव नरेंद्रपुर निवासी नन्हेलाल और कुसुमनगर थाना इज्जतनगर के राजेश गंगवार को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि लालता की हत्या कराने के लिए सुमेरीलाल ने रविंद्र के जरिये इन दोनों से दो लाख रुपये का सौदा किया था। सुमेरी ने उस दिन कचहरी पर रविंद्र को बुलाया था। भाई लालता पर होली के वक्त हुए जानलेवा हमले के मामले में इन लोगों ने मौखिक फैसला भी कर लिया। गांव लौटते वक्त लालता की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


हत्या के पीछे ये था कारण
शनिवार को एसपी देहात की प्रेसवार्ता के बाद सुमेरी समेत तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। एसपी देहात ने बताया कि लालता की दो बेटियां ही थीं। उनकी शादी के लिए उसे रुपयों की जरूरत थी। उसने सड़क किनारे की तीन बीघा जमीन का सौदा किया था। खरीदने वाले ने पूरी नौ बीघा जमीन लेने की इच्छा जताई तो लालता ने बाकी दोनों भाइयों से भी उनके हिस्से की जमीन का बैनामा करा दिया। इसके बदले लालता ने अपने दूसरे खेतों की तीन-तीन बीघा जमीन दोनों भाइयों के नाम कर दी। भाइयों ने जमीन का दाखिल खारिज होने तक जमानत के तौर पर चार-चार लाख रुपये भी लालता से ले लिए थे। पुलिस के मुताबिक सुमेरी को लालता की हत्या से चार लाख रुपये न लौटाने के साथ ही तीन बीघा जमीन का लालच भी था। इसके अलावा वो यह भी चाहता था कि लालता की मौत के बाद वह नौ बीघा खेत का दाखिलखारिज भी रुक जाएगा तो ये जमीन भी उसे मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed