{"_id":"5cf96b49bdec22072f0a160f","slug":"155984979515-bareilly-news198","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गुटों में गालीगलौज के बाद जमकर चलीं गोलियां, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दो गुटों में गालीगलौज के बाद जमकर चलीं गोलियां, तीन घायल
बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजीपुरा। रंजिशन दो गुटों में मामूली विवाद को लेकर कहासुनी और गालीगलौज के वाद जमकर गोलियां बरसीं। गोलीबाजी में एक गुट के सगे चचेरे तहेरे भाई व उनका मित्र घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में मेडिकल उपचार के लिये भेजा है। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव विवियापुर कायस्थान के राहुल गंगवार, केसर गंगवार अपने मित्र सुरेश गंगवार के साथ खेत पर जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में इन्हें नितिन गंगवार, सूरज गंगवार, प्रधान के पति नरेंद्र गंगवार व देवेश मिले। धर्मवीर का आरोप है कि नितिन, नरेंद्र गंगवार, सूरज गंगवार ने जान से मारने की नीयत से फायर किए। इसमें केसर गंगवार, राहुल और सुरेश गंगवार घायल हो गए। सूचना पर चौकी इंचार्ज धौराटांडा उमेश यादव मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल मे भर्ती कराया। चौकी इंचार्ज उमेश यादव ने बताया कि घटना की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गोलीबारी की घटना किस बात को लेकर हुई इसका पता नहीं चला है। जांच कर रहे हैं। दूसरे पक्ष के लोग भी घायल हो सकते हैं पर वे अभी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।