फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सामूहिक दुष्कर्म में फंसे भाजपा नेता को बचाने में जुटी पुलिस

सामूहिक दुष्कर्म में फंसे भाजपा नेता को बचाने में जुटी पुलिस

Mon, 03 Jun 2019 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म में फंसे भाजपा नेता को बचाने में जुटी पुलिस
बरेली। भाजपा पदाधिकारी पर महिला ने बंधक बनाने, सामूहिक दुष्कर्म और गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। इस मामले में रिपोर्ट के बजाय रविवार शाम तक महिला थाना पुलिस मामले को निपटाने में लगी है। पुलिस के बार-बार बुलाने पर भी आरोपी भाजपा नेता के बजाय सिफारिशी लोग दबाव बनाने के लिए थाने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

आरोपी भाजपा अति पिछड़ा वर्ग के प्रदेश कमेटी में पदाधिकारी और प्रापर्टी डीलर है। पीड़िता के मुताबिक उसकी शादी मई 2006 में हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। ससुराल वालों ने उसे पांच लाख रुपये में प्रापर्टी का काम करने वाले भाजपा नेता को बेच दिया। वह उसे जबरन नैनीताल ले गया। वहां आरोपी ने साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना ली। लौटने पर उसे एकतानगर के एक मकान में बंधक बनाकर रखा गया। वहां भी कई लोगों ने दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर महिला और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई। गर्भवती होने पर राजेंद्रनगर के अस्पताल में गर्भपात करा दिया। फिर उसे बेचने की नीयत से आगरा ले जाया गया। वहां प्रापर्टी डीलर ने उसके साथ फोटो खिंचवाए। भागने की कोशिश की तो उसे बेरहमी से पीटा गया। वहां से लौटने पर 25 मई को उसने थाना प्रेमनगर में तहरीर दी। दो दिन बाद 27 मई को महिला थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया। एक जून को एसपी क्राइम से शिकायत की तो न्होंने महिला थाना प्रभारी लोकेश को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। अब महिला थाना प्रभारी का कहना है कि जांच में महिला और प्रापर्टी डीलर के लिव इन रिलेशनशिप में रहने की बात सामने आई है। इसलिए रिपोर्ट लिखने का मामला नहीं बनता। महिला को संतुष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रापर्टी डीलर को भी थाने बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed