फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   जीआरपी बैरक में नहाने को लेकर भिड़े सिपाही और दीवान

जीआरपी बैरक में नहाने को लेकर भिड़े सिपाही और दीवान

Sat, 01 Jun 2019 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
जीआरपी बैरक में नहाने को लेकर भिड़े सिपाही और दीवान
बरेली। जीआरपी बरेली सिटी स्टेशन की बैरक में दीवान और मुंशी पहले नहाने को लेकर भिड़ गए। आरोप है कि मुंशी ने दीवान के सिर पर भारी चीज मार दी जिससे वह लहूलुहान हो गया। दीवान कोतवाली पहुंचा तो मामला सरकुलेटिंग एरिया होने को लेकर टाल दिया गया। जीआरपी एसओ का कहना है कि किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। जीआरपी में दीवान पर डायल-100 में तैनात है, लेकिन बैरक में ही रहता है। शुक्रवार को थाने का मुंशी नहाने आया। वहां पहले दीवान खड़ा हुआ था। दोनों में पहले जाने को लेकर बहस हो गई। मौका पाकर मुंशी ने दीवान के सिर पर भारी चीज से वार कर दिया जिससे वह लहूलुहान हो गया। वह कोतवाली पहुंचा लेकिन जीआरपी थाने का मामला होने पर उसे वापस भेज दिया गया। जीआरपी सिटी स्टेशन एसओ सिद्धार्थ तोमर ने बताया कि दीवान ने कोई तहरीर नहीं दी है। जिससे मुंशी पर कार्रवाई होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed