फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ऑनर किलिंग- पहली बार घर से निकली नरगिस और मार दी गई

ऑनर किलिंग- पहली बार घर से निकली नरगिस और मार दी गई

Fri, 31 May 2019 03:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 03:07 AM IST
विज्ञापन
ऑनर किलिंग- पहली बार घर से निकली नरगिस और मार दी गई
नवाबगंज/नकटी नरायपुर। दूसरे मजहब के रामकिशोर से नरगिस के घर से भागकर शादी कर लेने से खफा उसके घरवालों ने उनके गांव में लौटते ही उनकी हत्या की योजना बना ली थी। यह भी इत्तफाक है कि तीन दिन पहले पति के साथ गांव लौटी नरगिस पहली बार घर से बाहर निकली और घरवालों के हाथों बेरहमी से मार दी गई।
विज्ञापन

रामकिशोर से शादी होने के बाद नरगिस के परिवार वालों ने गांव में कई दिन बवाल किया था। नरगिस को नाबालिग बताते हुए रिपोर्ट भी दर्ज कराई और पुलिस उसे बरामद न कर सकी तो क्योलड़िया थाने का घेराव भी किया था। बाद में नरगिस ने खुद को कोर्ट में बालिग साबित करके पति के पक्ष में बयान दिए तो पुलिस ने उनका पीछा बंद कर दिया। तीन दिन पहले रामकिशोर नरगिस के साथ गांव लौटा तो नरगिस के घरवालों का खून फिर उबाल मारने लगा। रामकिशोर अकेला तो कई बार घर से निकला लेकिन नरगिस और बच्ची को उसने घर पर ही रखा था। बृहस्पतिवार को दवा लेने जाने के लिए नरगिस पहली बार घर से निकली और इसकी जानकारी जाने कैसे उसके घरवालों तक पहुंच गई। अपने घर के बाहर वे उसके इंतजार में पहले से घात लगाकर बैठ गए। रामकिशोर की बाइक आते ही ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। गोली लगने पर नरगिस बच्ची के साथ गिरी। रामकिशोर ने उसे उठाने का प्रयास किया लेकिन समझ गया कि वह जीवित नहीं बचेगी। इसके बाद बच्ची को लेकर भाग निकला। हमलावरों ने उसका पीछा किया लेकिन फिर नरगिस पर बंके से हमला करने में जुट गए। ग्रामीणों के मुताबिक भागते वक्त हमलावर कह रहे थे कि बदला अभी पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन


पिता बोले- बहुत समझाया था कि गांव मत आना
रामकिशोर के पिता जानकी प्रसाद ने बताया कि गांव में रहकर वह महसूस कर रहे थे कि दूसरे पक्ष में गुस्सा भरा हुआ है। उन्होंने कई बार रामकिशोर को समझाया कि वह गांव न आए, उन लोगों के इरादे ठीक नहीं हैं लेकिन वह नहीं माना। होली के समय भी आरोपियों ने परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला। उन्होंने बताया कि नैनीताल के भाजपा जिला मंत्री भरतमुनि की मदद से हल्द्वानी के आर्य समाज मंदिर में धर्म परिवर्तन कराकर नरगिस का रामकिशोर से विवाह कराया गया था। बाद में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


विहिप ने एसएसपी से कहा- जल्द पकड़े जाएं हत्यारे
अस्पताल में रामकिशोर से पूछताछ कर निकले एसएसपी से विहिप के जिला सहमंत्री कमल किशोर शर्मा ने हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। बाद में विहिप के प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश गंगवार के आवास पर पहुंचे भाजपा जिला मंत्री नैनीताल भरतमुनि ने पुलिस को चौबीस घंटे को समय दिया। कहा कि इस अवधि में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed