फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   संजयनगर वासियों ने रोड जाम कर किया हंगामा, पुलिस से नोकझोंक

संजयनगर वासियों ने रोड जाम कर किया हंगामा, पुलिस से नोकझोंक

Mon, 27 May 2019 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
संजयनगर वासियों ने रोड जाम कर किया हंगामा, पुलिस से नोकझोंक
बरेली। संजयनगर के कुछ लोगों ने एक बिल्डर पर रास्ता बंद करने का आरोप लगाकर होली चौराहे पर रोड जाम कर खूब हंगामा किया। बिल्डर और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पुतला भी फूंका गया। जाम खुलवाने पहुंचे पुलिस कर्मियों से जमकर नोकझोंक हुई। काफी समझाने पर लोग नहीं माने तो पुलिस ने डंडे फटकार कर रोड खाली करा दिया।
विज्ञापन

बारादरी इलाके के संजयनगर मोहल्ले में तीन मूर्ति के पीछे एक बिल्डर द्वारा निर्माण कराया जा रहा है। आसपास के लोगों का आरोप है कि बिल्डर द्वारा गलत तरीके से निर्माण करके गली बंद की जा रही है। शनिवार दोपहर करीब एक बजे बिल्डर के कर्मचारी निर्माण करा रहे थे। तभी बस्ती को लोगों ने विरोध कर दिया। विवाद बढ़ने पर दोनों तरफ से पथराव हुआ। बस्ती के लोगों की भीड़ जमा होने पर बिल्डर के कर्मचारी भाग गए। पथराव में गीता यादव, रानी यादव और प्रभा समेत कई महिलाओं को चोटें आई हैं। फिर बस्ती के लोगों ने संजयनगर होली चौराहा पर जाकर जाम लगा दिया, जिनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल थीं। सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने जाम खुलवाने की कोशिश की। तभी गुस्साईं महिलाएं पुलिस कर्मियों से भिड़ गईं और जमकर नोकझोंक हुई। इस बीच एक महिला दरोगा से धक्का मुक्की कर दी गई। फिर एसपी सिटी के निर्देश पर बारादरी, इज्जतनगर और महिला थाना प्रभारी निरीक्षक पुलिस मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की। पुलिस के सामने ही लोगों ने एक पुतले में आग लगा दी। इसी बीच पहुंचे सीओ सिटी तृतीय पीतम पाल ने बिल्डर द्वारा निर्माण न करने देने का आश्वासन दिया। इस पर कुछ लोग शांत होकर जाने लगे। कुछ लोग नहीं माने तो पुलिस ने डंडे फटकार कर रोड खाली करा दिया।
विज्ञापन


महिला ने दरोगा पर उठाई चप्पल
बरेली। जाम के दौरान दरोगा ने एक महिला को डंडे से धक्का दे दिया। इस पर महिलाएं और भड़क गईं। नोकझोंक के बीच एक महिला ने दरोगा के मारने को चप्पल उठा ली। मौके पर मौजूद महिला दरोगा ने दरोगा को खींचकर अलग हटा दिया, जिससे चप्पल लगने से बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed