फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मुस्लिम युवाओं और महिलाओं ने भाजपा को किया पसंद

मुस्लिम युवाओं और महिलाओं ने भाजपा को किया पसंद

Sat, 25 May 2019 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
मुस्लिम युवाओं और महिलाओं ने भाजपा को किया पसंद
लखीमपुर खीरी। लोकसभा के नतीजे आने के बाद सभी का ध्यान मुस्लिम वोट बैंक वाले बूथों पर है। क्योंकि मुस्लिम वोट बैंक को निर्णायक माना जा रहा था। सवाल है कि आखिर निर्णायक माने जाने वाला मुस्लिम वोट बैंक किधर चला गया। चर्चाएं तो यही हैं कि कुल पड़े वोटों में से गठबंधन और कांग्रेस के बाद यह वोट भाजपा को ही गया। इन्हीं चर्चाओं के मुताबिक मुस्लिमों में भी युवा और महिलाओं ने भाजपा को पसंद किया।
विज्ञापन

खीरी सीट पर मुस्लिम बहुल कुकरा में छह हजार मुस्लिम वोटर हैं, जिसमें से 52 फीसदी वोट पड़े थे। यहां 21 सौ वोट गठबंधन प्रत्याशी को मिले, जबकि साढ़े चार सौ वोट कांग्रेस प्रत्याशी को मिले। बाकी पांच सौ वोट कहां गए, इसका जवाब कम से कम गठबंधन और कांग्रेस के प्रत्याशी का खेमा तो देने को तैयार नहीं है। इसी तरह मुस्लिम बहुल कस्बा खीरी टाउन में 14 हजार मुस्लिम वोट पड़े, जिसमें से अधिकांश वोट गठबंधन प्रत्याशी को मिले और शेष कांग्रेस ले गई। हालांकि कुछ वोट भाजपा को भी मिले हैं। खीरी के मुस्लिम बहुल बूथ नंबर 134 पर भाजपा को 111, सपा को 287 और कांग्रेस को 220 वोट मिले हैं। बहरहाल भाजपा को मिले मतों में हिंदू, युवा और कुछ मुस्लिम महिलाओं के वोट भी हैं, लेकिन अधिकांश मुस्लिम वोट सपा और कांग्रेस के बीच बंट गया। कुल मिलाकर मुस्लिम महिलाओं और युवा वोटरों ने भाजपा को पसंद किया है।
विज्ञापन

लोकसभा की दोनों सीटों पर गठबंधन प्रत्याशियों को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। गठबंधन को भाजपा के मुकाबले करीब आधे वोट मिले हैं, वहीं कांग्रेस को इतने कम वोट मिले हैं, जिसकी उम्मीद ही नहीं थी। खीरी सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय मिश्र टेनी और धौरहरा प्रत्याशी रेखा वर्मा को इतने वोट मिले हैं कि लोगबाग यह चर्चा कर रहे हैं कि जातीय गणित फेल हो गया है। युवा मुस्लिम वोटरों और महिलाओं ने भी भाजपा को वोट किया है, तभी इतनी बढ़त मिल सकी है। फिलहाल लोगबाग मुस्लिम मतों को लेकर गुणा-भाग में जुटे हैं। वहीं ज्यादातर मुस्लिम मतों के गठबंधन में जाने की उम्मीद जताई जा रही थी, जो सही साबित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

खीरी सीट पर गठबंधन उम्मीदवार पूर्वी वर्मा को 3,89,758 मत प्राप्त हुए, जबकि धौरहरा में अरशद इलियास सिद्दीकी को 3,52,294 वोट मिले हैं। खीरी लोकसभा क्षेत्र में करीब तीन लाख मुस्लिम मतदाता हैं, जिसमें ज्यादातर लोगों ने गठबंधन उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया है। हालांकि कहीं-कहीं कांग्रेस को भी वोट मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed