फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कमरे में लटकी मिली दर्जी की लाश

कमरे में लटकी मिली दर्जी की लाश

Wed, 15 May 2019 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
कमरे में लटकी मिली दर्जी की लाश
हाफिजगंज। दोस्तों के साथ कमरे में आए दर्जी की लाश मंगलवार सुबह फंदे से लटकी मिली। छानबीन में पुलिस को कमरे से पांच शराब के क्वार्टर और गिलास मिले। कमरे में रखे ढाई लाख रुपये, अंगूठी समेत संदूक में रखे जेवर भी गायब होने का आरोप लगाकर मृतक के भाई और ससुराल वालों ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। जबकि मृतक की बहन ने आत्महत्या की बात कही है।
विज्ञापन

थाना हाफिजगंज क्षेत्र के गांव अमसा निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि उनका सबसे छोटा भाई रूपचंद्र (30) दर्जी का काम करता था। सोमवार रात दस बजे दोस्तों के साथ कमरे में था। सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला। अंदर झांककर देखा तो फंदे से उसका शव लटका था। दरवाजा अंदर से बंद था। छत पर पड़ी खपरैल हटाकर दरवाजा खोलकर फंदे से उतारा, लेकिन उसकी सांसें थम चुकी थीं। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। पुलिस ने छानबीन के दौरान चारपाई के नीचे से पांच शराब के क्वार्टर बरामद किए। मृतक की बहन फूलवती ने आत्महत्या की बात कहते हुए थाने में तहरीर दी है। जबकि भाई और ससुराल वालों ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। एसओ हाफिजगंज सौरभ सिंह के मुताबिक बुधवार को पोस्टमार्टम में हत्या या आत्महत्या की स्थिति स्पष्ट होने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


बिना वजह क्यों करेगा आत्महत्या
परिवार के मुताबिक रूपचंद्र काफी खुशमिजाज था। घर में कोई कलह भी नहीं था। कोई वजह भी नहीं है, जिससे वह आत्महत्या करता। रूपचंद्र के भाई ओमप्रकाश ने दोस्तों पर हत्या का शक जाहिर किया है। उनके मुताबिक रात करीब 11 बजे रूपचंद्र के मोबाइल पर एक कॉल भी आई थी। कॉल डिटेल से क्लू मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी को एक माह भी नहीं हुआ था
15 अप्रैल को रूपचंद्र की शादी बहेड़ी क्षेत्र के गांव बासबोत के महेंद्रपाल की बेटी ममता से हुई। ममता दोनों पैरों से दिव्यांग है। बुधवार को वह पहली विदा कराने के लिए ससुराल जाने वाला था। पति की मौत की खबर सुनकर ममता सुधबुध खो बैठी। कई बार गश खाकर गिरी। बमुश्किल उसे संभाला।

कमरे से ढाई लाख रुपये और जेवर गायब
रूपचंद्र के ससुर ने उसे काम बढ़ाने के लिए ढाई लाख रुपये दिए थे। ससुर महेंद्रपाल ने बताया कि आठ मई को उन्होंने उसे यह रकम दी थी। उस दौरान रूपचंद्र का एक दोस्त भी उसके साथ था। रूपचंद्र ने यह रुपये कमरे में ही रखे थे, जोकि गायब बताए जा रहे हैं। साथ ही रूपचंद्र के हाथ से सोने की अंगूठी और संदूक में रखे जेवर भी गायब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed