फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   रिटायर्ड डॉक्टर की सड़क दुर्घटना में मौत

रिटायर्ड डॉक्टर की सड़क दुर्घटना में मौत

Fri, 08 Mar 2019 01:48 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 08 Mar 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड डॉक्टर की सड़क दुर्घटना में मौत
बरेली। बदायूं के सरकारी अस्पताल से रिटायर्ड एक डॉक्टर शहर में हुई सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें और उनके घायल बेटे को एक निजी अस्पताल लेकर आई। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया, जबकि बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

बदायूं में कोतवाली क्षेत्र के जालांधरी सराय निवासी 60 वर्षीय डॉक्टर कुलदीप कुछ ही समय पहले रिटायर हुए हैं। रिटायरमेंट के बाद कुलदीप पेंशन के सिलसिले में बृहस्पतिवार को अपने बेटे नमन के साथ बरेली कॉलेज रोड स्थित ऐडी हेल्थ कार्यालय आए थे। यहां से लौटते वक्त दोपहर करीब ढाई बजे पुलिस लाइन के गेट के सामने एक तेज रफ्तार बाइक अचानक सामने आने से उनकी बाइक भी अनियंत्रित हो गई। बेटे नमन ने अचानक ब्रेक मारे तो कुलदीप बाइक से गिर पड़े। आगे चल रही दिल्ली रूट की एक रोडवेज बस में उनका सर जोर से लगा। जिसके वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बेटे को भी बहुत चोट आई। मौके पर एक व्यक्ति ने एंबुलेंस को फोन करके उन्हें एक निजी अस्पताल पहुंचवाया। यहां डॉक्टरों ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया। बेटे नमन की हालत भी अभी गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने रोडवेज बस को रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed