फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   घर में काटे पशु और इंस्पेक्टर ने थाने से दे दी जमानत

घर में काटे पशु और इंस्पेक्टर ने थाने से दे दी जमानत

Thu, 18 Oct 2018 11:49 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Thu, 18 Oct 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
घर में काटे पशु और इंस्पेक्टर ने थाने से दे दी जमानत
कुछ दिनों पूर्व नेशनल हाईवे स्थित फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा पर पशु तस्करों ने सिपाही की हत्या कर दी थी। इस घटना में होमगार्ड के कंपनी कमांडर मनोज शर्मा की अहम भूमिका सामने आई थी। इसके बावजूद पशु और मांस के तस्करों से पुलिस की ‘मोहब्बत’ कम नहीं हुई है। शीशगढ़ में घर में पशु का वध करके मांस बेचने के आरोपी में गिरफ्तार दो तस्करों को पुलिस ने साठगांठ कर थाने से ही जमानत दे दी। मामला जानकारी में आने के बाद एसएसपी मुनिराज जी. ने जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

योगी सरकार बनने के बाद प्रदेश भर में न सिर्फ अवैध बूचड़खाने बंद कराए बल्कि खुले में मांस की बिक्री भी बंद करा दी। दुकानों को लाइसेंस अनिवार्य कर आगे शीशे वाला गेट लगाकर बिक्री के नियम लागू किए गए। इसके बावजूद बुधवार को शीशगढ़ में शेखूपुरा निवासी मो. सकलैन और उसके भाई मो. आसिफ ने घर में ही पशु का वध कर लिया। मामले की सूचना मिलने पर शीशगढ़ पुलिस ने मौके पर छापा मारा और दोनों गिरफ्तार कर लिया। मौके से मांस, वध करने वाले औजार और तराजू-बाट भी बरामद हुए। थाने लाकर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट तो दर्ज कर हवालात में बंद कर दिया।
विज्ञापन


सेटिंग हुई तो नहीं भेजा जेल
सकलैन और आसिफ की गिरफ्तारी के बाद ही उन्हें छुड़ाने के लिए सेटिंग शुरू हो गई और फिर उन्हें जेल नहीं भेजा गया। इसके बाद रात का इंतजार होने लगा और देर रात थाने से ही दोनों को जमानत दे दी गई। मगर पशु तस्करों को थाने से जमानत देने की बात छिपी नहीं और इसकी चर्चाएं शुरू हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला खुला तो इंस्पेक्टर ने बताए नियम
इस बारे में जब इंस्पेक्टर शीशगढ़ रकम सिंह से बात की गई तो वे नियम बताने लगे। बोले- इन मांस दुकानदारों का लाइसेंस निरस्त कराने की प्रक्रिया चल रही है। मुकदमे में जमानत वाली धाराएं थीं इसलिए जेल न भेजकर थाने से ही जमानत दे दी गई। क्यों ऐसे मामलों में अगर जेल भेजते हैं तो अदालत भी नाराजगी जताती है।


पशु वध में पकड़े आरोपियों को कोर्ट में पेश करना चाहिए था। जमानत देने या जेल भेजने का निर्णय अदालत करती। इंस्पेक्टर ने थाने से जमानत देकर गलत किया है, इसकी जांच और कार्रवाई कराई जाएगी। - मुनिराज जी., एसएसपी
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed