{"_id":"5b1ae59a4f1c1ba56e8b6f24","slug":"151528489370-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसलपुर रोड के सीसीटीवी में दिन भर तलाशे गए बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीसलपुर रोड के सीसीटीवी में दिन भर तलाशे गए बदमाश
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sat, 09 Jun 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
cctv
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टॉप कैरेट ज्वेलरी शोरूम में दिनदहाड़े हुई एक करोड़ की लूट के मामले में पांचवें दिन भी पुलिस के हाथ खाली हैं। अब तक पुलिस सिर्फ अनुमान के आधार पर हवा में तीर चला रही है। शुक्रवार को पुलिस ने बीसलपुर रोड पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले, मगर कोई नतीजा सामने नहीं आया। अब पुलिस आकाश टॉवर की सीसीटीवी फुटेज में मिले बदमाशों के फोटो वायरल कर उन्हें ढूंढने की प्लानिंग कर रही है।
शुक्रवार को पुलिस ने बीसलपुर रोड पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो कैमुआ मोड़ तक बदमाशों की लोकेशन मिली। मगर इससे आगे नहीं पता कि बदमाश बड़ा बाईपास पर गए या आगे बीसलपुर की ओर। हालांकि कुछ फोटो भी पुलिस के हाथ लगे हैं, जिन्हें आसपास के जिलों में वायरल कर बदमाशों को पकड़ने की योजना बनाई जा रही है। पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि आगे अपाचे बाइक पर तीन बदमाश थे और उनके पीछे सीबीजेड बाइक पर दो बदमाश उन्हें सुरक्षा देने के लिए लगे थे। लूट में कितने का माल गया है, अब तक इसका सही आंकड़ा पुलिस के पास नहीं है।
दरोगा के हत्यारोपी शहंशाह को बताया लुटेरा
पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ा तो गायब हुआ
इस मामले में शक के आधार पर पुलिस ने फरीदपुर में दरोगा मनोज मिश्रा की हत्या के आरोपी पशु तस्कर शहंशाह को उठाकर पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने उसे दुकान के स्टाफ को दिखाया तो उन लोगों ने उसे वारदात में शामिल होना बता दिया। शहंशाह पुलिस के बुलाने पर सेविंग कराकर आया था। इससे भी पुलिस को उस पर शक हुआ। मगर कोई पुष्टि न होने पर पुलिस ने उसे जाने दिया, इसके बाद वह गायब हो गया। बताया जाता है कि शहंशाह इस समय जिला बदर घोषित है।