{"_id":"593556404f1c1b571e8b4597","slug":"149666772619-lakhimpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर में ट्रेन की चपेट में आई महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शाहजहांपुर में ट्रेन की चपेट में आई महिला की मौत
Updated Mon, 05 Jun 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर में ट्रेन की चपेट में आई महिला की मौत
उचौलिया। कस्बा निवासी ओंकारनाथ रस्तोगी की पत्नी 60 वर्षीय रामा की शाहजहांपुर के रोजा जंक्शन पर सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गयी। हादसे के समय वह घर वालों के साथ ट्रैक के किनारे से गुजर रही थीं।
उचौलिया निवासी ओंकारनाथ रस्तोगी और उनकी पत्नी रामा शनिवार को रिश्तेदारी में लखनऊ गये थे। वहां उनकी दोनो बेटियां रहती हैं और रामा का मायका भी है। भाई के यहां गृह प्रवेश का उत्सव था। सोमवार सुबह ओंकारनाथ पत्नी रामा, बेटी अमिता और तीन नाती-नातिन को लेकर लखनऊ से सुबह करीब दस बजे रोजा जंक्शन पहुंचे। उचौलिया जाने के लिये रेल ट्रैक के किनारे से रोजा बस अड्डा जाते समय लखनऊ से बरेली जा रही सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आकर रामा देवी की मौत हो गई। हादसे की खबर जब उचौलिया पहुंची तो दोनो बेटे अरुण और आलोक बेसुध हो गए। रामा देवी की दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। उनकी मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।