{"_id":"6ac6aa3b54158a4a980da321","slug":"the-teenager-died-after-being-hit-by-a-train-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-149725-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: ट्रेन से कटने से हुई थी किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: ट्रेन से कटने से हुई थी किशोर की मौत
विज्ञापन
मंगलवार रात में पोस्टमार्टम के बाद पीड़ित के घर लगी लोगों व पुलिस की भीड़। संवाद
सैनी थाना क्षेत्र के सयारा रेलवे ट्रैक पर सोमवार शाम मिले अंशु सरोज के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोर की मौत ट्रेन से कटने के कारण होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने देर शाम तक शव का अंतिम संस्कार कराने का प्रयास किया, लेकिन परिजन बुधवार सुबह अंतिम संस्कार करने की बात पर अड़े रहे। बुधवार सुबह अकबरपुर घाट पर किशोर के शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान परिजन हत्या का आरोप लगाते रहे। हालांकि उन्होंने किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी।
एसपी सत्यनारायण ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे अधिकारियों के माध्यम से ट्रेन चालक से पूछताछ की गई। चालक के अनुसार, किशोर रेलवे ट्रैक के किनारे टहल रहा था। ट्रेन के नजदीक पहुंचने पर वह अचानक ट्रैक पर लेट गया, जिससे ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मामले की अन्य पहलुओं से भी जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि सोमवार शाम सयारा रेलवे ट्रैक के पास किशोर का क्षत-विक्षत शव मिला था। सोशल मीडिया पर सूचना प्रसारित होने के बाद उसकी पहचान दारानगर-कड़ाधाम नगर पंचायत के शादीपुर निवासी अंशु सरोज (15) के रूप में हुई थी। परिजनों ने किशोर की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर रखे जाने का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ट्रेन से कटने से मौत की पुष्टि होने के बाद भी परिजन अपने आरोप पर कायम रहे।