फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Seven batteries stolen from a mobile tower in Kudawala; thieves were in a Brezza.

Mohali News: कुड़ावाला में मोबाइल टावर से सात बैटरियां चोरी, ब्रेजा सवार थे चोर

Thu, 08 Oct 2026 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Seven batteries stolen from a mobile tower in Kudawala; thieves were in a Brezza.
डेराबस्सी। कुड़ावाला क्षेत्र में मंगलवार देर रात चोरों ने मोबाइल टावर को निशाना बनाते हुए सात बैटरियां चोरी कर लीं। बताया जा रहा है कि आरोपी ब्रेजा कार में सवार होकर टावर के पास पहुंचे थे। वारदात रात करीब दो बजे की है। इसी दौरान नाइट पेट्रोलिंग टीम की नजर संदिग्ध गतिविधि पर पड़ गई। टीम के मौके पर पहुंचते ही आरोपी भाग गए हैं। नाइट पेट्रोलिंग टीम से जुड़े अमन ने बताया कि गश्त के दौरान टावर के पास कुछ लोग बैटरियां निकालते दिखाई दिए। टीम को देखकर आरोपी मौके से भाग निकले। जांच में टावर से सात बैटरियां चोरी होने की पुष्टि हुई, जबकि 17 अन्य बैटरियां चोरी होने से बच गईं। टीम ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बची बैटरियों को अपने कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ब्रेजा कार के बारे में भी पता लगा रही है। स्थानीय लोगों ने नाइट पेट्रोलिंग टीम की सतर्कता की सराहना की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed