फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Seven thieves and snatchers arrested in 24 hours under 'Operation Huntdown'

Panchkula News: ऑपरेशन हंटडाउन में 24 घंटे में सात चोर-स्नैचर गिरफ्तार

Thu, 08 Oct 2026 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Seven thieves and snatchers arrested in 24 hours under 'Operation Huntdown'
पंचकूला। चोरी और स्नैचिंग की वारदातों पर कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन हंटडाउन के तहत पंचकूला पुलिस ने 24 घंटे में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर पांच मामलों को सुलझाने का दावा किया है। कार्रवाई पिंजौर थाना, अमरावती चौकी और क्राइम ब्रांच-2 की टीमों ने की।
विज्ञापन

अमरावती चौकी ने सरकारी जंगल में खैर के पेड़ों की अवैध कटाई के मामले में कृष्ण कुमार और रिंकु कुमार को गिरफ्तार किया। पिंजौर पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में हिमांशु उर्फ हन्नी और मनीष कुमार को पकड़ा, जबकि ट्यूबवैल की तार चोरी के मामले में भी एक आरोपी गिरफ्तार किया गया। क्राइम ब्रांच-2 ने सेक्टर-4 में चेन स्नैचिंग के मामले में नीरज और सेक्टर-15 के ढाबे से चोरी के मामले में किशन लाल वाजपेयी उर्फ कृष्णा को गिरफ्तार किया। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने कहा कि संपत्ति संबंधी अपराधों में आरोपियों की धरपकड़ और चोरी का सामान बरामद करने पर लगातार फोकस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed