{"_id":"6ac6aceee8ec65feb5000779","slug":"alleged-prostitution-under-the-guise-of-a-massage-centre-five-girls-rescued-mohali-news-c-289-1-pkl1068-3508-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मसाज सेंटर की आड़ में कथित देह व्यापार, पांच युवतियां रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मसाज सेंटर की आड़ में कथित देह व्यापार, पांच युवतियां रेस्क्यू
विज्ञापन
फेज-5 की अमृत मार्केट में पुलिस की दबिश, सेंटर संचालक समेत दो के खिलाफ केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। फेज-5 की अमृत मार्केट स्थित एक मसाज सेंटर में मसाज सेवा की आड़ में कथित तौर पर देह व्यापार चलाए जाने का मामला सामने आया है। फेज-1 थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर सेंटर पर दबिश देकर पांच युवतियों को रेस्क्यू किया। पुलिस ने मामले में सेंटर संचालक अमित कुमार और सौरव के खिलाफ अनैतिक मानव तस्करी से संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, उसे सूचना मिली थी कि अमृत मार्केट स्थित मसाज सेंटर में मसाज की आड़ में कथित तौर पर देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सेंटर पर छापा मारा। इस दौरान वहां मौजूद पांच युवतियों को रेस्क्यू किया गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवतियों को अलग-अलग राज्यों से नौकरी दिलाने का झांसा देकर मोहाली लाया जाता था। इसके बाद कथित तौर पर उन्हें देह व्यापार में धकेल दिया जाता था। पुलिस ने रेस्क्यू की गई युवतियों को नियमानुसार सुरक्षित स्थान पर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अब सेंटर से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। साथ ही युवतियों को मोहाली लाने और कथित तौर पर इस गतिविधि में शामिल करने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
स्पा सेंटरों पर पुलिस की नजर
मोहाली पुलिस की ओर से स्पा और मसाज सेंटरों की आड़ में चल रही कथित गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। फेज-1 थाने में दर्ज यह मामला हाल के दिनों में स्पा सेंटरों के खिलाफ पुलिस की चौथी कार्रवाई बताया जा रहा है। इससे पहले फेज-8, फेज-11 और सोहाना थाना पुलिस भी ऐसे मामलों में केस दर्ज कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार स्पा और मसाज सेंटरों की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाई गई है। नियमों का उल्लंघन या किसी भी गैरकानूनी गतिविधि में संलिप्तता पाए जाने पर संबंधित सेंटर के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
जीरकपुर में भी लगातार कार्रवाई
जीरकपुर पुलिस भी स्पा सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार पिछले समय में स्पा सेंटरों से जुड़े 30 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें करीब 75 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि 100 से अधिक युवतियों को रेस्क्यू किया गया है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई का उद्देश्य स्पा सेंटरों की आड़ में चल रही कथित गैरकानूनी गतिविधियों पर रोक लगाना है।