{"_id":"592ef08c4f1c1bea53bdcc40","slug":"146-policemen-out-of-the-12-years-out-of-range","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 साल से जमे 151 पुलिसकर्मी रेंज से बाहर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
12 साल से जमे 151 पुलिसकर्मी रेंज से बाहर
बरेली।
Updated Thu, 01 Jun 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
151 policemen out of the 12 years out of range
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली और मुरादाबाद रेंज में समय पूरा कर चुके 151 पुलिसकर्मियों को एडीजी बृजराज मीना ने ट्रांसफर कर दिया। रेंज में 12 साल की समयावधि पूरी करने के बावजूद जमे पांच इंस्पेक्टर, 107 दरोगा, 30 हेड कांस्टेबल और छह कांस्टेबल को हटा दिया है। एडीजी कार्यालय से लिस्ट जारी होने के बाद अंगद का पांव बने पुलिसकर्मियों को तत्काल रिलीव करने के निर्देश जारी हो गए हैं।
इंस्पेक्टर के लिए रेंज में तैनाती का निर्धारित मानक 10 वर्ष होता है। वहीं दरोगा के लिए निर्धारित मानक 12 वर्ष का होता है। एडीजी बृजराज मीना ने बरेली जोन की कमान संभालने के बाद सबसे पहले दागी पुलिसकर्मियों और रेंज में समय पूरा कर चुके पुलिसकर्मियों को जिले से हटाने की कवायद शुरू की। उन्होंने बरेली रेंज से तीन इंस्पेक्टर और 58 दरोगाओं को मुरादाबाद रेंज भेज दिया। वहीं मुरादाबाद रेंज से दो इंस्पेक्टर और 49 दारोगाओं को ट्रांसफर किया गया है। बताया जा रहा है इन पुलिसकर्मियों में कई दागी पुलिसकर्मियों के नाम भी शामिल हैं। एडीजी कार्यालय से पत्र जारी होने के बाद आईजी रेंज आरके भगत ने बरेली रेंज से 44 कांस्टेबल के स्थानांतरण के निर्देश जारी कर दिए।
बरेली रेंज
इंस्पेक्टर दरोगा
बरेली - 22
शाहजहांपुर 1 11
बदायूं 2 6
पीलीभीत - 19
मुरादाबाद रेंज
इंस्पेक्टर दरोगा
रामपुर 1 20
मुरादाबाद - 10
बिजनौर - 6
अमरोहा 1 9
संभल - 3
आईजी ने 44 कांस्टेबल किए ट्रांसफर
आईजी एसके भगत बुधवार शाम को बरेली के 22 कांस्टेबल, बदायूं के सात, शाहजहांपुर के 12 और पीलीभीत के तीन कांस्टेबलों को रेंज से बाहर ट्रांसफर कर दिया। वहीं सीमावर्ती जनपद में तैनाती लेकर आराम काट रहे बरेली के तीन, बदायूं के एक पुलिसकर्मियों को भी चिह्नित करके ट्रांसफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
लंबे समय से जमे पुलिसकर्मियों को बरेली और मुरादाबाद रेंज के बीच में ट्रांसफर किया गया है। क्राइम कंट्रोल के लिए ऐसी कवायद जरूरी होती हैं।
-बृजराज मीना, एडीजी
बरेली जोन