{"_id":"5cb78cbabdec22144855af6c","slug":"141555532986-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल के पास घर में सिलिंडर फटा, आग से हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अस्पताल के पास घर में सिलिंडर फटा, आग से हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कोतवाली क्षेत्र के सिकलापुर में दिनेश नर्सिंग होम के पास एक घर में बुधवार रात एक बजे सिलिंडर फटने से आग लग गई। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। दमकल का नंबर न होने की वजह से बस्ती के लोग भागकर सूचना देने फायर स्टेशन पहुंचे। वहां आकर दमकल ने आग पर काबू पाया।
सिकलापुर की दुलारी देवी के पति की काफी समय पहले मृत्यु हो चुकी है। बच्चों के पालन पोषण को वह अपने तीन मंजिला मकान के कमरे किराए पर उठाती हैं। इनमें ग्राउंड फ्लोर पर हलवाई की दुकान के कारीगर मुकेश का कमरा है जो किसी दुकान पर काम करके आधी रात को घर आता है। बुधवार रात एक बजे घर आया मुकेश खाना गर्म करने को छोटा एलपीजी सिलिंडर खोलकर चूल्हा जलाने की कोशिश में था। अचानक सिलिंडर फट गया। जोरदार धमाके के साथ कमरे में आग लग गई। मुकेश घबराकर चीखता हुआ बाहर भाग निकला। पड़ोसी आग बुझाने आए तब तक सब सामान स्वाह हो गया। अस्पताल पास में होने की वजह से लोग डरे हुए थे कि आग कहीं उधर न पहुंच जाए।