फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   शराब पीने से इंकार पर बीवी के मुंह में डाल दिया तमंचा

शराब पीने से इंकार पर बीवी के मुंह में डाल दिया तमंचा

Fri, 13 Jul 2018 12:50 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Fri, 13 Jul 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
शराब पीने से इंकार पर बीवी के मुंह में डाल दिया तमंचा
फायरिंग - फोटो : SELF
शौहर को शराब पीने से मना किया तो उसने बीवी के मुंह में तमंचा डालकर गोली चला दी। इत्तफाक से फायर मिस हो गया और बीवी की जान बच गई। उसने इस मामले में थाना बिथरी चैनपुर में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नरियावल में रहने वाली शबा खान के मुताबिक अशफाक खान के साथ उसका निकाह हुए करीब 20 साल हो चुके हैं। अशफाक शराब पीने का आदी है। शराब पीने के बाद वह अक्सर उसके साथ गालीगलौज और मारपीट करता था इसलिए वह उससे शराब न पीने के लिए कहती थी। शबा का आरोप है कि 10 जुलाई को अशफाक शराब पीकर घर आया तो उसका उससे विवाद हो गया। अशफाक ने उस पर दहेज को लेकर ताना मारा। शबा के मुताबिक बात बढ़ी तो अशफाक तमंचा निकाल लाया और उसके मुंह में डालकर गोली चला दी, लेकिन फायर मिस होने से उसकी जान बच गई। हालांकि इसके बाद अशफाक ने तमंचे की बट से उसके सिर और शरीर पर कई वार किए। पुलिस ने शबा का मेडिकल कराने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed