फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   भुता में अर्जुन हत्याकांड- 15 दिन पहले केसरपुर बाजार में लड़की के भाई से हुई थी मारपीट

भुता में अर्जुन हत्याकांड- 15 दिन पहले केसरपुर बाजार में लड़की के भाई से हुई थी मारपीट

Thu, 18 Apr 2019 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 02:28 AM IST
विज्ञापन
भुता में अर्जुन हत्याकांड- 15 दिन पहले केसरपुर बाजार में लड़की के भाई से हुई थी मारपीट
बरेली। भुता के गांव में अर्जुन (21) की लाठियों से पीटकर हत्या के मामले में प्रेमप्रसंग की रंजिश सामने आ रही है। रंजिश की बात वादी पक्ष भी स्वीकार कर रहा है पर प्रेमप्रसंग को लेकर परिवार अंजान बन रहा है। गांव में इसकी खासी चर्चा है।
विज्ञापन

अर्जुन के मौसी के घर जाकर लड़की से मिलने पर लड़की पक्ष को खासा एतराज था। बताया जा रहा है कि लड़की पर पाबंदी के साथ ही अर्जुन को भी इस गांव में न आने को लेकर चेतावनी दी गई थी। बावजूद उसका आनाजाना जारी रहा। पंद्रह दिन पहले केसरपुर की बाजार में लड़की के भाई से अर्जुन की खासी कहासुनी और मारपीट भी हुई थी। इसके बाद से दोनों पक्ष में तनातनी चल रही थी। मंगलवार को अर्जुुन फिर मौसी के गांव पहुंच गया। बताते हैं कि इसी वक्त लड़की के घरवालों ने अर्जुन को सबक सिखाने का प्लान बना लिया। योजनाबद्ध तरीके से उसे घर पर दावत दी गई। यहां साथ बैठकर शराब पीने के साथ गिले शिकवे दूर करने की भी बातें हुईं। बाद में उसी बात पर कहासुनी शुरू की गई और फिर अर्जुन को घेरकर मार दिया गया। हिरासत में मौजूद लड़की का ताऊ हीरालाल रात में नशे में था। बुधवार को दिन में थाने में उसने हत्या करने से इनकार कर खुद को बेकसूर बताया। कहा कि उसकी शादी नहीं हुई है। वह एक गांव में अपनी रिश्तेदारी में रहता है। घटना कब और किसने की, उसे नहीं पता। पुलिस उसे पकड़ लाई है। थाना प्रभारी वीरेंद्र राणा सारी स्थिति से वाकिफ होने के बाद भी घटना की वजह बताने से बच रहे थे। उनका कहना था कि चुनाव का वक्त चल रहा है, किसी चुनावी टिप्पणी पर बहस के बाद हत्या कर दी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed