{"_id":"5ca906b8bdec2214611269b7","slug":"131554581176-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कप्तान साहब! पुलिस तो आपकी भी नहीं सुन रही","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कप्तान साहब! पुलिस तो आपकी भी नहीं सुन रही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। चुनाव के माहौल में पुलिस भी मनमानी करने से नहीं चूक रही। बीसलपुर चौराहे पर पत्नी पर एसिड अटैक के मामले में बारादरी पुलिस ने एसएसपी के आदेश की भी धज्जियां उड़ा दीं। आरोपी को साथ तो घुमाया पर गिरफ्तारी नहीं की। पीड़ित के शनिवार को फोन कर शिकायत करने के बाद डीआईजी ने उसे जल्द आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
31 मार्च की रात तेजाबी हमले में झुलसी प्रेमनगर की युवती मनी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मनी ने अपने पति मनमोहन व उसके एक दोस्त पर एसिड फेंकने का आरोप लगाया था। अगले दिन रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मेडिकल परीक्षण में एसिड अटैक की पुष्टि भी हुई। पुलिस ने मनी के कपड़े जांच के लिए सील कर दिए। मगर आरोपी मनमोहन को गिरफ्तार नहीं किया। शुक्रवार को रुहेलखंड चौकी पर मनमोहन को पुलिस केसाथ लोगों ने देखा भी। मनी की मां पहुंची तो मनमोहन पुलिस के पास बैठा चाय पी रहा था। बाद में पुलिसवालों के साथ सेटेलाइट बस स्टैंड पर उसने नाश्ता किया पर गिरफ्तारी नहीं की। शनिवार को भी बारादरी पुलिस ने कहा कि साक्ष्य जुटाने के बाद ही आरोपी की गिरफ्तारी करेंगे।
पूजा के गुनाहगारों पर इज्जतनगर पुलिस मेहरबान
पटेल नगर निवासी छात्रा पूजा कन्नौजिया पर छह मार्च की रात आठ बजे इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एसिड अटैक किया गया था। पूजा की मुकदमेबाजी उसके सगे मामा और उनके दोस्तों से चल रही है। पूजा ने इन्हीं लोगों पर रिपोर्ट कराई थी। पुलिस ने कई दिन बाद सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जुटाई। इसके मुताबिक घटनास्थल पर आरोपियों की गतिविधियां नहीं पाई गईं। अब पुलिस पूजा के पहने कपड़े लैब को भेजकर जांच रिपोर्ट के इंतजार में है। परेशान पूजा अफसरों के दफ्तरों के चक्कर काट रही है। उसका कहना है कि अगर पुलिस को केस फर्जी लगता है तो पुलिस साबित करे वर्ना आरोपियों को जेल भेजे।