{"_id":"6aeb6b65dbcb4b3ec8034428","slug":"he-heard-praise-for-a-gold-necklace-worn-by-a-students-mother-at-a-coaching-center-he-then-tracked-down-their-home-address-and-committed-the-theft-ballia-news-c-190-1-ana1001-176535-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: कोचिंग में सुनी छात्रा के मां के सोने की हार की तारीफ, घर का पता लगाकर कर ली चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: कोचिंग में सुनी छात्रा के मां के सोने की हार की तारीफ, घर का पता लगाकर कर ली चोरी
विज्ञापन
बैरिया (बलिया)। कोचिंग में एक छात्रा के मुंह से उसकी मां के सोने के हार की तारीफ सुनकर युवक की नीयत बिगड़ गई। उसने छात्रा का पीछा कर उसके घर का पता लगाया और परिवार के बाहर जाने का इंतजार करने लगा। मौका मिलते ही घर का ताला तोड़कर आलमारी में रखे करीब चार लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी कर लिए। हालांकि, बैरिया पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी के तीन सोने की अंगूठियां, एक हार और मंगलसूत्र भी बरामद कर लिया गया है।
सीसीटीवी और सीडीआर की मदद से पुलिस पहुंची आरोपी तक
थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि तीन नवंबर को एक महिला ने घर का ताला तोड़कर आलमारी में रखे सोने के हार, अंगूठी, मंगलसूत्र समेत अन्य आभूषण चोरी होने की तहरीर दी थी। इस आधार पर बैरिया थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस ने पीड़िता के घर जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की मदद से संदिग्ध की पहचान के प्रयास किए। इसी दौरान उपनिरीक्षक मुकेश कुमार पुलिस टीम के साथ रात में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चिरैया मोड़ से गोविंदपुर निवासी विकास पांडेय (19) को चोरी के संदेह में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की तीन पीली धातु की अंगूठियां, एक गले का हार और एक मंगलसूत्र बरामद किया। बरामद आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई है। बरामदगी के आधार पर प्राथमिकी में बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।
छात्रा का पीछा कर लगाया था घर का पता
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बैरिया कस्बे के पश्चिम टोला निवासी पीड़िता की बेटी के साथ कोचिंग में पढ़ता है। उसने कई बार छात्रा को अपनी सहेलियों के बीच उसकी मां के हार की तारीफ करते सुना था। इसके बाद उसके मन में लालच आ गया और उसने छात्रा का पीछा कर उसके घर का पता लगा लिया। आरोपी के मुताबिक, दो नवंबर को छात्रा अपनी मां के साथ थावे वाली माता के दर्शन के लिए गोपालगंज गई थी। परिवार के घर से बाहर होने का फायदा उठाकर उसने दिन में घर का ताला तोड़ा और आलमारी में रखे सोने का हार, तीन अंगूठियां और मंगलसूत्र चोरी कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी के सभी बताए गए आभूषण बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
एक ही रात में दो विद्यालयों से सिलिंडर और बर्तन चोरी
रतसर (बलिया)। गड़वार थाना क्षेत्र में चोरों ने मंगलवार की रात दो प्राथमिक विद्यालयों से गैस सिलिंडर, चूल्हा, बर्तन, खाद्य सामग्री समेत अन्य सामान समेट ले गए। प्राथमिक विद्यालय नंबर तीन की है। यहां चोर चारदीवारी फांदकर परिसर में दाखिल हुए। इसके बाद कमरे का ताला तोड़कर गैस चूल्हा, सिलिंडर इनवर्टर, बैटरी, पंखा, बर्तन और खाद्य सामग्री चोरी कर भाग गए। बुधवार को घटना की जानकारी होने पर प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह ने पुलिस को लिखित सूचना दी। दूसरी घटना ग्राम पंचायत चवरी मठमैन स्थित प्राथमिक विद्यालय में हुई। यहां चोरों ने पहले चैनल गेट का ताला तोड़ा और फिर कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर रखा गैस सिलिंडर, चूल्हा, बर्तन और खाद्य सामग्री चोरी कर ली। प्रधानाचार्य अरविंद कुमार पुष्कर ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष हितेश कुमार ने कहा कि दोनों विद्यालय में चोरी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद