फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बिहारीपुर में पकड़ा गया गारमेंट्स कंपनी का नकली माल

बिहारीपुर में पकड़ा गया गारमेंट्स कंपनी का नकली माल

Thu, 13 Sep 2018 12:08 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Thu, 13 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
बिहारीपुर में पकड़ा गया गारमेंट्स कंपनी का नकली माल
गारमेंट्स कंपनी रूपा के ट्रेडनेम से नकली माल बेचने की शिकायत पर कंपनी के लोगों ने बिहारीपुर कहरवान में छापामारी की। यहां फर्जी कपड़ों पर कंपनी के ब्रांड का लोगो इस्तेमाल होता पकड़ा गया। इस मामले में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रूपा एंड कंपनी लिमिटेड, साहिबाबाद को बरेली में कंपनी के नाम से फर्जी उत्पाद बेचे जाने की शिकायत मिली। इस पर कंपनी की ओर से अधिकृत आलवेज डिटेक्टिव प्राइवेट लिमिटेड की टीम ने जांच अधिकारी देशपाल सिंह के नेतृत्व में बिहारीपुर कहरवान में हौजरी विक्रेता संजय मेहरोत्रा के यहां छापामारी की। वहां बड़ी तादात में रूपा ट्रेडमार्क लगे लेडीज वियर, लैगिंग, लोअर आदि कपड़े मिले। कुछ सामान मौके से जब्त भी किया गया। इसके बाद कंपनी की टीम कोतवाली पहुंची और देशपाल की तहरीर पर संजय कुमार मेहरोत्रा के खिलाफ ट्रेडमार्क के दुरुपयोग की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed