फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कप्तान बिगड़े तो दर्ज किए दो बाइक चोरी के मुकदमे

कप्तान बिगड़े तो दर्ज किए दो बाइक चोरी के मुकदमे

Fri, 11 May 2018 01:08 AM IST
Updated Fri, 11 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
कप्तान बिगड़े तो दर्ज किए दो बाइक चोरी के मुकदमे
कप्तान के तेवर बदले तो एक
विज्ञापन

रात में दर्ज किए दो मुकदमे
- तीन महीने में साइकिल स्टैंड से 18 बाइक हुईं चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली।
जंक्शन के साइकिल स्टैंड से बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं से जीआरपी कप्तान नाराज हैं। कप्तान के कड़े तेवर देखते हुए जीआरपी इंस्पेक्टर ने बुधवार देर रात बाइक चोरी के दो मामले दर्ज करने के आदेश दिए। वहीं कोतवाली पुलिस ने जीआरपी थाने के पास एक होमगार्ड तैनात कर दिया है।

जंक्शन पर साइकिल स्टैंड का ठेका करीब चार महीने से निरस्त है। बिना ठेकेदार के बाइक खड़े होने का फायदा उठाते हुए बाइक चोर तीन में महीने में करीब 18 बाइक उठा ले गए। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़ित जीआरपी थाने पहुंचे तो पुलिस स्टैंड के क्षेत्र को कोतवाली क्षेत्र बताते हुए गुमराह करती रही। विवाद बढ़ा तो दस मई को अधिकारियों ने नक्शा देखा तो साइकिल स्टैंड को जंक्शन के क्षेत्र में पाया गया। पांच मई को मढ़ीनाथ के आकाश और भूड़ मुहल्ले के संदीप कुमार की बाइक स्टैंड से चोरी हुई थीं, लेकिन जीआरपी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं। बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं को जीआरपी कप्तान सुभाष चंद्र दुबे ने जीआरपी इंस्पेक्टर विजय कुमार पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी। कप्तान के बदले तेवर भांपकर दोनों रिपोर्ट आधी रात के बाद आधा घंटे में दर्ज कर ली। जीआरपी ने स्टैंड खाली कराकर ताला डाल दिया। जीआरपी का मानना है कि कुछ बाइक चार-पांच महीने से खड़ी हुई हैं। आशंका है कि चोरी करने के बाद बाइक को स्टैंड पर खड़ा कर दीं हो। फिलहाल, बाइकों के नंबर के आधार पर डिटेल आरटीओ आफिस से मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed