फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   उत्तराखंड में फर्जी निवास प्रमाणपत्र से बना शिक्षक

उत्तराखंड में फर्जी निवास प्रमाणपत्र से बना शिक्षक

Thu, 11 Apr 2019 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड में फर्जी निवास प्रमाणपत्र से बना शिक्षक
बरेली। शहर निवासी युवती से झूठ बोलकर शादी रचाने वाला युवक पहले से शादीशुदा था। आरोप है कि उसने फर्जी निवास प्रमाणपत्र बनवाकर उत्तराखंड में जूनियर शिक्षक की नौकरी भी पा ली। दंपती में विवाद के बाद पत्नी बरेली मायके में रह रही है। हाल ही में उसने पत्नी को अगवा करने और जानलेवा हमले की कोशिश की। पति को नौकरी से हटवाकर जेल भिजवाने के लिए पीड़ित अफसरों के चक्कर लगा रही है। पीड़ित ने एसएसपी से मिलकर फर्जी प्रमाणपत्र की जांच कराकर पति को नौकरी से बर्खास्त कराने की मांग की। कहा कि बारादरी पुलिस दूसरे प्रांत में कार्रवाई के लिए आपकी अनुमति जरूरी बता रही है, पुलिस को अनुमति दी जाए। एसएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बारादरी के अशोक विहार निवासी युवती ने तीन अप्रैल को ही बारादरी थाने में रिपोर्ट कराई थी। इसमें पति व ससुर समेत तीन नामजद और पांच-छह अज्ञात लोग शामिल हैं। आरोप था कि वो मां के साथ एटीएम से रुपये निकालने जा रही थी। तभी सफेद कार से आए पति समेत इन लोगों ने उसे उठाकर ले जाने और जानलेवा हमले की कोशिश की थी। बताया कि बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट तो लिखी पर दूसरे प्रांत में कार्रवाई पर टालमटोल कर रही है। युवती दो दिन पहले एडीजी से भी मिली। उन्होंने ही उसे एसएसपी के पास जाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed