{"_id":"5ab7e5f94f1c1ba2238b7346","slug":"121522001401-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली कनपटी के पार, ससुराल वालों पर हत्या की एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोली कनपटी के पार, ससुराल वालों पर हत्या की एफआईआर
Updated Mon, 26 Mar 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
बरेली।
किला के चंदननगर में 22 वर्षीय युवक अजय कुमार की कनपटी पर गोली लगने से मौत हो गई। अजय के घरवालों की तहरीर पर उसकी पत्नी, सास-ससुर और साले के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हालांकि पुलिस फिलहाल इस घटना को आत्महत्या का मामला मान रही है। उधर, अजय के ससुराल वालों ने आरोप लगाया है कि घटना की सूचना पर घर पहुंचे तो उनके साथ मारपीट की गई। उन्हें पुलिस बचाकर थाना किला लाई। अजय के घरवालों का दावा है कि उन्होंने गोली मारकर भाग रहे इन लोगों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया।
चंदन नगर में रहने वाले अजय की शादी 11 नवंबर 2017 को सुभाषनगर की नीलम के साथ हुई थी। अजय ब्याज पर रुपये देने का काम करता था। रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अजय की गोली लगने से मौत हो गई। उसकी दाहिनी कनपटी पर गोली लगी थी। नीलम ने पुलिस को बताया कि अजय शराब पीने का आदी था। इस वजह से उसका उससे विवाद होता था। रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह घर की गैलरी में काम कर रही थी। घर के अन्य लोग बाहर वाले कमरे में थे। इसी बीच अंदर के कमरे से गोली चलने की आवाज आई तो सभी भागकर वहां पहुंचे। कमरे में अजय की लहूलुहान लाश पड़ी थी। नीलम का कहना है कि उसने अपने मायके फोन किया तो दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मायके वाले आ गए। वे उसे अपने साथ ले जाना चाहते थे लेकिन ससुराल वालों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। उन पर अजय की हत्या का आरोप मढ़ दिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने नीलम और उसके परिवार को थाने लेकर पहुंची।
भाई बोला, गोली मारकर भाग रहे थे पत्नी के घर वाले
अजय के भाई विजय कुमार ने थाना किला में तहरीर दी कि शनिवार को नीलम ने परिवार उनके घर आकर मारपीट की थी। रविवार को दोबारा सभी आए और अजय की कनपटी पर गोली मारकर भागने लगे, लेकिन उन लोगों ने उसके परिवार वालों को पकड़ लिया। किला थाने में नीलम, ससुर राकेश कुमार, सास शशिकला और साले राकेश पर घर में घुसकर मारपीट करने और अजय की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सीओ बोले- भाई ने आत्महत्या की सूचना दी थी
सीओ द्वितीय अशोक मीना ने बताया कि उन्हें दोपहर में मृतक के भाई विजय ने फोन पर सूचना दी थी कि उनके भाई ने खुद को गोली मारी है। इस पर खुदकुशी मानकर कार्रवाई कराई जा रही थी, बाद में नीलम के परिवार को थाने लाने के बाद विजय की ओर से हत्या की तहरीर दे दी गई। फोरेंसिक टीम ने अजय के दायें हाथ का हैंडवॉश लिया था। पुलिस का कहना है कि उसके हाथ पर बारूद मिला है।
मामला खुदकुशी का लग रहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी। परिवार ने हत्या की तहरीर दी है, इसलिए हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। - अशोक मीना, सीओ द्वितीय