{"_id":"5cb3939ebdec2214676ac220","slug":"11555272606-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रावण का पुतला फूंकने से पहले हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रावण का पुतला फूंकने से पहले हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। किला के गढ़ी चौकी क्षेत्र में चल रही रामलीला में रविवार को रावण का पुतला फूंकने से पहले खासा हंगामा हो गया। भूसे का गोदाम हटाने को लेकर लोगों ने पुतला फूंकने से इनकार किया। पुलिस ने जबरन इन्हें हटाकर पुतला फुंकवाया।
चाहबाई के पास मैदान में रामलीला चल रही है। यहां के लोग हर साल इन दिनों में पास में ही स्थित भूसे के गोदाम को हटाने की मांग करते हैं। रविवार को भी कई महिलाएं और बच्चे रावण के पुतले के पास बैठ गए और इसे फूंकने से इनकार किया। कहा कि दूसरे समुदाय के व्यक्ति ने यहां भूसा फैला रखा है, जिससे दर्शकों को परेशानी होती है। गोदाम न हटने तक वे नहीं हटेंगे। तब किला इंस्पेक्टर डीसी वर्मा, गढ़ी चौकी प्रभारी व स्टाफ ने लगकर लोगों को हटाया। गुस्साए लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से भूसा गोदाम हटाने की मांग की है, न हटाने पर आंदोलन होगा।