फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   दुष्कर्म और हत्या का मामला- छोटा भतीजा बोला- हत्या के वक्त मैं तो कोर्ट में पेशी पर था

दुष्कर्म और हत्या का मामला- छोटा भतीजा बोला- हत्या के वक्त मैं तो कोर्ट में पेशी पर था

Tue, 12 Mar 2019 01:56 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 12 Mar 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म और हत्या का मामला- छोटा भतीजा बोला- हत्या के वक्त मैं तो कोर्ट में पेशी पर था
नवाबगंज/नकटी नरायणपुर। क्षेत्र के एक गांव में चाची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में नामजद दो भाइयों में से पुलिस ने तीसरे दिन भी किसी को जेल नहीं भेजा है। बड़े भतीजे ने आरोप अपने ऊपर ले लिया है और पुलिस पहले उसी को जेल भेजेगी। वहीं छोटे भतीजे का कहना था कि पूर्व में दर्ज केस के सिलसिले में वह तो एडीजे कोर्ट में पेशी पर गया था तो भला हत्या कैसे कर सकता था।
विज्ञापन

पचास वर्षीय महिला शुक्रवार को चारा काटने जंगल गई थी। शनिवार को उसका शव झाड़ियों में मिला। महिला की बेटी के साथ उसके चचेरे भाई ने कुछ समय पहले दुष्कर्म किया था और हाल ही में जेल से जमानत पर छूटा था। मृतका के बेटे ने उसके और उसके बड़े भाई के खिलाफ मां की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने दोनों भाइयों को पकड़ लिया। बड़े भतीजे ने स्वीकार किया कि उसने दुष्कर्म के बाद ताई की हत्या की। एसपी देहात ने बताया कि छोटे भतीजे की भूमिका पर जांच हो रही है। उसने बताया कि दुष्कर्म के पुराने केस में शुक्रवार को उसकी कोर्ट नंबर 25 में पेशी थी। वह दिन भर वहीं रहा। उसने कहा कि उसके कोर्ट में हाजिरी पर हस्ताक्षर हैं। वकील, मुंशी से इसकी सच्चाई जान सकते हैं। एसपी देहात ने बताया कि पुलिस उसके बयान की तस्दीक के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई का निर्णय लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed