फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सड़क हादसे में ट्रांसपोर्टर समेत दो की मौत

सड़क हादसे में ट्रांसपोर्टर समेत दो की मौत

Fri, 01 Mar 2019 12:52 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में ट्रांसपोर्टर समेत दो की मौत
बरेली। हाईवे पर बेरोकटोक फर्राटा भर रहे डग्गामार ने सड़क किनारे खड़े युवक को टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। चालक बस छोड़कर भाग निकला। इसके अलावा सड़क हादसे में घायल एक ट्रांसपोर्टर की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

देवरनियां के गांव कासिमपुर निवासी 22 वर्षीय भव प्रकाश दोस्त प्रदीप के साथ शादी में कुंडरा कोठी जा रहे थे। रास्ते में सिंधौरा के पास सड़क किनारे खड़े थे। तभी अनियंत्रित डग्गामार ने भव प्रकाश को टक्कर मार दी। उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं भोजीपुरा निवासी ट्रांस्पोर्टर 32 वर्षीय इमरान मंगलवार शाम काम से घर लौटते वक्त सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। भोजीपुरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में बुधवार देर रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


रोडवेज बस ने साइकिल सवार को मारी टक्कर
बरेली। पीलीभीत रोड स्थित एक शापिंग मॉल के पास बुधवार शाम साइकिल सवार सुभाषनगर निवासी हर्ष शर्मा को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी थी। चालक बस छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पिता ने अज्ञात चालक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed