{"_id":"5bba6206867a5568232bd91c","slug":"11538941446-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि में अवैध तरीके से रह रहे युवक ने लड़की से की छेड़खानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवि में अवैध तरीके से रह रहे युवक ने लड़की से की छेड़खानी
Updated Mon, 08 Oct 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के आवासों में रह रहे अवैध कब्जेदार अब कैंपस की बदनामी का सबब बनते जा रहे हैं। शराब पीकर आए दिन हंगामा करने और लड़कियों के साथ छेड़खानी के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला कैंपस के आवास में अवैध रूप से रह रहे एक युवक के दूसरे अवैध कब्जेदार की बेटी से छेड़खानी का है। दोनों के बीच जमकर मारपीट भी हुई। मामला कुलपति के पास पहुंचा तो सुरक्षा प्रभारी को तलब किया गया। साथ ही अवैध कब्जेदारों की सूची मांगी गई है।
विश्वविद्यालय में कर्मचारियों के लिए बने क्वार्टरों में से एक पर ठेकेदार ने अवैध कब्जा कर लिया है। उसके अंडर काम करने वाले कई कर्मचारियों ने भी अवैध कब्जे कर रखे हैं। गौंटिया के एक शराबी युवक ने भी एक आवास पर कब्जा कर रखा है। तीन दिन पहले शराबी युवक ने पास वाले आवास में रहने वाली महिला की बेटी से छेड़छाड़ कर दी। इसे लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई तो मामला खुला और शिकायत कुलपति तक पहुंची। बताया जा रहा है कि पूर्व कुलसचिव का एक खानसामा भी अवैध कब्जा जमाए हुए है। कुलपति ने सुरक्षा प्रभारी को तलब कर अवैध कब्जेदारों की सूची मांगी है। हालांकि छेड़छाड़ के मामले को दबा दिया गया है।