फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   होटल सीता किरन प्रकरण:दिल्ली से लौटा पिता बोला- वहां से कहीं और ले गए बिटिया को

होटल सीता किरन प्रकरण:दिल्ली से लौटा पिता बोला- वहां से कहीं और ले गए बिटिया को

Tue, 06 Nov 2018 11:46 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Tue, 06 Nov 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
बरेली। होटल सीता किरन से अगवा छात्रा का दो सप्ताह बाद भी सुराग नहीं लगा है। कोतवाली पुलिस के साथ दिल्ली गए किशोरी के पिता लौट आए हैं। उनका कहना है कि आरोपी उनकी बेटी को दिल्ली से कहीं और ले गए हैं। वह काफी निराश हैं और पुलिस से भी खास मदद न मिलने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

होटल से किशोरी को अगवा करने के मामले में मुख्य आरोपी सरताज और उसके सहयोगी जाकिर आदि के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस आरोपियों को अभी तक नहीं तलाश सकी है। वहीं, सूचना है कि लड़की ने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम नाजिया रख लिया है और खुद को बालिग बताकर दिल्ली हाईकोर्ट में शादी का प्रार्थनापत्र दिया है। उसने अपने पिता, ताऊ के साथ ही बरेली पुलिस को भी पार्टी बनाकर शिकायत की है कि उसे परेशान किया जा रहा है। कोर्ट के ही निर्देश पर दिल्ली की जनकपुरी थाना पुलिस ने इन लोगों को सुरक्षा दे रखी है। किशोरी के पिता ने बताया कि उन्हें मौखिक रूप से सूचना दी गई थी कि दिल्ली हाईकोर्ट जाकर इस विषय में अपना पक्ष रखना है। वह कोतवाली के एक दरोगा के साथ वहां गए और पूछताछ की तो बयान देने के निर्देश जैसी कोई पुष्टि ही नहीं हुई तो वह लौट आए। बताया कि वह जनकपुरी पुलिस से भी मिले थे और बेटी का पता लगाने की कोशिश की। तब उन्हें पता लगा कि आरोपी उनकी बेटी को कहीं और ले गए हैं। पिता ने कहा कि उनकी बेटी नाबालिग है। इस बाबत कोतवाल गीतेश कपिल का कहना है कि पुलिस टीम अब भी छात्रा की तलाश में जुटी है। दिल्ली हाईकोर्ट से भी अभी कोई कागजात नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed