फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   छेड़खानी के विरोध पर हमला करने वाला मामा गिरफ्तार

छेड़खानी के विरोध पर हमला करने वाला मामा गिरफ्तार

Wed, 19 Sep 2018 12:23 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Wed, 19 Sep 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
छेड़खानी के विरोध पर हमला करने वाला मामा गिरफ्तार
छात्रा से छेड़खानी का विरोध करने पर परिवार पर हमला करने और छेड़छाड़ में अपने भांजे की मदद करने वाले मामा को कैंट पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, इस मामले का मुख्य आरोपी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं आया है।
विज्ञापन

थाना कैंट में शनिवार रात आईटीआई की छात्रा ने डीजे बजाने वाले कांधरपुर निवासी महेश कश्यप, उसके मामा शेर सिंह और धर्मेंद्र के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। छात्रा के पिता का आरोप था कि महेश छह महीने से उनकी बेटी को परेशान कर रहा है। कभी वह आईटीआई गेट पर उसका हाथ पकड़ता है तो कभी रास्ते में रोक लेता है। शोहदे की हरकतों से परेशान होकर छात्रा ने खुदकुशी की कोशिश भी की थी। एक बार पहले जब छात्रा के पिता ने पुलिस में शिकायत की तो एक नेता जी ने बीच में पड़कर समझौता करा दिया था। इसके बाद आरोपी के हौसले और बुलंद हो गए और वह सरेराह छेड़छाड़ करने लगा। इस मामले में मंगलवार को कैंट पुलिस ने आरोपी महेश के मामा धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed