फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   हाईवे पर टूरिस्ट बस से कुचलकर बच्चे की मौत

हाईवे पर टूरिस्ट बस से कुचलकर बच्चे की मौत

Thu, 09 Aug 2018 01:16 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर टूरिस्ट बस से कुचलकर बच्चे की मौत
मां के साथ घास काटकर जंगल से लौट रहे थानपुर गांव का बच्चा मंगलवार रात हाईवे पर टूरिस्ट बस की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बल्लिया के मजरा थानपुर के हेमराज का बेटा हिमांशु (8) मंगलवार देर शाम मां मीना देवी के साथ घास काटकर लौट रहा था। मां के सिर पर घास का गट्ठर था। हाईवे पर हिमांशु दौड़ता हुआ एक साइड पार कर गया लेकिन दूसरी साइड को पार करते समय दिल्ली की ओर से आ रही पश्चिम बंगाल के तीर्थयात्रियों से भरी टूरिस्ट बस ने उसे कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तो वे हाईवे पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ जगमोहन सिंह बुटोला, एसएचओ शिवदीन वर्मा पुलिस फोर्स लेकर पहुंच गए। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। ड्राइवर मद्री घोष पुत्र वृंदावन घोष निवासी ग्राम टिकोर खागी, थाना कटुआ, पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार कर गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। इस दौरान करीब आधा घंटा तक हाईवे पर जाम लगने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। सीओ ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और जाम खुलवाया।
विज्ञापन


चौबीस घंटे से थाना गेट पर पड़े हैं 85 बंगाली तीर्थयात्री
हादसे के बाद टूरिस्ट बस में सवार पश्चिम बंगाल के सभी 85 तीर्थयात्रियों के सामने विकट मुसीबत आ खड़ी हुई है। तीर्थयात्री भारत के कई तीर्थस्थलों के दर्शन कर दिल्ली से अयोध्या की तरफ जा रहे थे। बस और ड्राइवर पुलिस की गिरफ्त में हैं। अब वे आगे के सफर पर कैसे जाएं। बस या ट्रेन से सफर करने के लिए उनके पास रकम भी नहीं है। इसके चलते सभी थाना गेट के बाहर खुले आसमान के नीचे पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed