{"_id":"5b37d0f94f1c1b644d8b97d1","slug":"111530384633-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ कहती है दुष्कर्म के साक्ष्य लाओ... मैं क्या वीडियो बनाती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीओ कहती है दुष्कर्म के साक्ष्य लाओ... मैं क्या वीडियो बनाती
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिशूल एयरबेस पर तैनात लेफ्टिनेंट के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अब सीओ पीड़िता से ही साक्ष्य उपलब्ध कराने को कह रही हैं। इससे खफा पीड़िता ने एडीजी को पत्र लिखकर सीओ तृतीय नीति द्विवेदी की जांच पर ही सवाल उठाए हैं। युवती का कहना है कि वह सीओ को फोटो, कॉल डिटेल आदि पर्याप्त सबूत दे चुकी है, लेकिन उससे और सबूत मांगे जा रहे हैं। पीड़िता ने सवाल किया है- कहा कि जब यह उसके साथ जब ज्यादती हो रही थी तो क्या उसे वीडियो बनाना चाहिए था।
बेंगलुरू की युवती की ओर से इज्जतनगर थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि आठ महीने पहले फ्लाइट लेफ्टिनेंट अनुभव रस्तोगी ने जीवनसाथी डाट कॉम पर अपना बायोडाटा डालकर खुद को कुंवारा बताया था। इसके बाद युवती की पूना में अनुभव से बात हुई। युवती के मुताबिक फ्लाइट लेफ्टिनेंट ने पूना में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद बरेली बुलाकर अपने घर रखा। यहां भी उससे संबंध बनाये। उस दौरान अनुभव ने उसके कुछ अश्लील फोटो भी खींच लिए। बाद में शादी से इंकार कर दिया गया। पीड़िता ने छानबीन की तो पता चला कि अनुभव पहले से शादीशुदा है। युवती ने उसकी पत्नी को बुलाकर भी इज्जतनगर थाने में पेश किया था। इस मामले की जांच सीओ तृतीय नीति द्विवेदी कर रही हैं। सीओ का कहना है कि पीड़िता ने खुद ही कुछ और साक्ष्य देने की बात कही थी। उन्हें देखने के बाद ही जांच को अंतिम रूप दिया जाएगा।