फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   दून एक्सप्रेस के एसी कोच में महिला से छेड़छाड़

दून एक्सप्रेस के एसी कोच में महिला से छेड़छाड़

Sat, 12 May 2018 01:20 AM IST
Updated Sat, 12 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
दून एक्सप्रेस के एसी कोच में महिला से छेड़छाड़
फोटो
विज्ञापन

हेडिंग--दून में यात्री चिल्लाई तो आर्मी अफसर की आफत आई
क्रासर- महिला यात्री से छेड़खानी, मुरादाबाद में आरोपी मेजर गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। देहरादून से हावड़ा जा रही दून एक्सप्रेस के एसी-टू कोच में एक यात्री ने गुरुवार रात में सोते वक्त महिला से छेड़खानी कर दी। आंख खुलने पर महिला ने शोर मचाया तो उसका पति भी जाग गया। विरोध करने पर यात्री ने खुद को सेना का मेजर बताते हुए महिला और उसके पति को पीटा और जान से मारने की धमकी दी। महिला ने पहले आरपीएफ की हेल्पलाइन 182 पर कॉल की, लेकिन रिसीव नहीं हुई। तब उसने रेलमंत्री को ट्वीट कर घटना की जानकारी दी। इससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मुरादाबाद में जीआरपी ने आरोपी मेजर को उतार लिया। महिला ने बरेली जंक्शन पहुंचकर जीआरपी थाने में तहरीर दी। उसे मुरादाबाद ट्रांसफर कर दिया गया। इसके बाद मुरादाबाद में मेजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।

महिला हरिद्वार के एक कॉलेज में प्रोफेसर है। गर्मियों की छुट्टियां होने पर वह अपने पति के साथ दून एक्सप्रेस से हरिद्वार से भभुआ अपने घर जा रही थीं। उनका रिजर्वेशन एसी-टू कोच में बर्थ संख्या 13 पर था। बराबर वाली सीट पर उनके पति थे, जबकि बर्थ संख्या 16 पर सेना का मेजर सफर कर रहा था। महिला ने जीआरपी को बताया कि नजीबाबाद के पास अफसर ने उनकी बर्थ पर पहुंचकर अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। महिला के शोर मचाने पर उनके पति जाग गए। उन्होंने विरोध किया तो मेजर ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शोर-शराबा होने पर अन्य यात्री आ गए। उन्होंने आरोपी को दबोच लिया। इसी बीच महिला ने पहले हेल्पलाइन को फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। तब रेलमंत्री को ट्वीट कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद मुरादाबाद मंडल रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। ट्रेन के मुरादाबाद जंक्शन पहुंचने पर जीआरपी ने आरोपी को ट्रेन से उतार लिया और हवालात में बंद कर दिया। ट्रेन के बरेली जंक्शन पहुंचने पर महिला यात्री ने मेजर के खिलाफ तहरीर दी। यहां से तहरीर मुरादाबाद ट्रांसफर कर दी गई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह आर्मी की गुप्तचर शाखा में मेजर के पद पर तैनात है। उसकी तैनाती देहरादून में है। वह अपने घर मुजफ्फरपुर जा रहा था। एसपी जीआरपी सुभाष चंद्र दुबे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे गिरफ्तार कर रेलवे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। जहां से उसे जमानत मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed