{"_id":"5c3a44a2bdec227333398dbd","slug":"101547322530-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडब्ल्यूडी ने बीसलपुर रोड का काम फिर अधर में छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीडब्ल्यूडी ने बीसलपुर रोड का काम फिर अधर में छोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों ने एक बार फिर से बरेली-बीसलपुर रोड के निर्माण में अनदेखी शुरू कर दी है। इस रोड के पीलीभीत जिले के अंतर्गत आने वाले हिस्से का निर्माण पूरा न होने से सफर मुश्किल हो गया है। टेंडर होने के बावजूद काम शुरू नहीं हुआ।
बरेली-बीसलपुर रोड का निर्माण कई साल से अधर में लटका है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की लापरवाही उजागर होने के बाद कई अभियंताओं पर कार्रवाई भी हो चुकी है। इसके बाद अधिकारियों ने रोेड का निर्माण कार्य शुरू करा दिया लेकिन पीलीभीत जिले के अंतर्गत भड़रिया मोड़ से चुर्रा सकतपुर तक करीब 14 मीटर रोड का निर्माण अब तक नहीं पूरा हुआ है। रोड पर पत्थर की बजरी बिछी होने और धूल उड़ने से लोगों को परेशान होना पड़ता है। क्रांतिकारी विचार मंच के संरक्षक देव स्वरूप पटेल ने इस मामले की शिकायत कमिश्नर रणवीर प्रसाद से की है। उनका कहना है कि रोड न बनने से आए दिन हादसे हो रहे हैं।