{"_id":"5c33ac66bdec2256fb08a571","slug":"101546890342-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाश हुए थे हाईजैक, छूट के भागे तो एनकाउंटर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बड़ा बाईपास पर एनकाउंटर होने के बाद महकमा में यूपी 100 पुलिस द्वारा बदमाशों को हाईजेक करने और छूटकर भागने पर एनकाउंटर की बात कही गई। कोहाड़ापीर की पुलिया पर वारदात अंजाम देने के बाद बदमाशों का मकसद बरेली बार्डर क्रास करने का था। सूत्रों की माने तो बड़ा बाईपास पर आने के बाद बाइक सवार बदमाश यूपी 100 पुलिस की निगाह में आ गए थे। पुलिस की गाड़ी पीछे लगते ही बदमाशों की बाइक ने गति पकड़ ली। पुलिस सूत्रों के मुताबिक यूपी 100 पुलिस ने दौड़ाया तो एक बदमाश ने फायर भी कर दिया। जिसके बाद बाइक सवार बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की। जिसमें अहलादपुर चौकी के पास बाइक टक्कर लगने से गिर पड़ी। बताते हैं कि एक बदमाश की पैर ही हड्डी टूट गई। जबकि दूसरा दब गया। पुलिस को आता देखकर बाकी बदमाश भागने लगे। बदमाशों को हाईजेक करने की कोशिश के बीच सीओ और इंस्पेक्टर भी पहुंचे थे। जिनकी घेराबंदी के बाद बदमाशों का एनकाउंटर हो सका था। मुठभेड़ में ढेर होने के बाद पुलिस को पता चला कि बदमाश मुरादाबाद रेंज के माने हुए हिस्ट्रीशीटर है। कपिल चौधरी पर रेंज के थानों में कुल 30 से ज्यादा मुकदमे हैं। पुलिस अशोक सिंह को भी हार्ड कोर क्रिमिनल मान रही है, लेकिन इसकी पुष्टि अब मंगलवार को ही हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।