{"_id":"5b22b44a4f1c1b6a4d8b692c","slug":"101529001034-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री के गांव में बदमाशों का तांडव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केंद्रीय मंत्री के गांव में बदमाशों का तांडव
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो ---
केंद्रीय मंत्री के गांव में शिक्षक के घर लूट
विरोध करने पर गोली मारकर घायल किया, गांव वालों ने घेरा तो भागे
पुलिस ने फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वाड के साथ की छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
सीबीगंज/फ तेहगंज पश्चिमी। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के पैतृक गांव टियूलिया में एक शिक्षक के घर पर धावा बोलकर बदमाश लाखों का जेवर और कैश लूट ले गए। विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग कर शिक्षक को गोली मारकर घायल कर दिया। गोलियों के धमाके और चीखपुकार सुनकर गांव वालों ने घेराबंदी शुरू की तो बदमाश गोली चलाते हुए भाग निकले।
फ तेहगंज पश्चिमी के गांव टियूलिया में रहने वाले विशाल गंगवार प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने के साथ खेती भी करते हैं। विशाल बुधवार रात दरवाजे पर ताला डालकर पत्नी अनीता और बच्चे देव व दीप्ति के साथ आंगन में चारपाई डालकर सो रहे थे। उनका घर खुला हुआ है। रात करीब 2.30 बजे बदमाश दीवार फांदकर घर में घुस गए और सब्बल से एक कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखे जेवर लूट लिए। इसी दौरान आहट होने पर विशाल जागे तो कमरे में दो बदमाशों को खड़े देखा। उन्होंने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने फ ायरिंग कर दी। दाहिने पैर के पंजे में गोली लगने से विशाल घायल हो गए। फिर भी उन्होंने हिम्मत कर शोर मचाया। लोग इकट्ठे हुए तो बदमाश दीवार फांदकर भागने लगे। गांव वालों ने उनका पीछा किया लेकिन गोली चलाते हुए वे फ रार हो गए।
सिर पर अंगोछा बांधे हुए थे बदमाश
लूटपाट के बाद सूचना दी गई तो पीआरबी 195 पहुंची। सुबह करीब चार बजे फ तेहगंज पश्चिमी पुलिस पहुंची। घायल विशाल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। विशाल के मुताबिक सभी बदमाश 25 साल के आसपास उम्र के थे। एक बदमाश ने आसमानी रंग की धारीदार शर्ट पहने हुई थी। अन्य दो बदमाश काले रंग की शर्ट पहने हुए थे। तीनों सिर पर अंगोछा बांधे हुए थे। लेकिन उन्होंने चेहरा छिपाने की कोशिश नहीं की।
विज्ञापन
---
लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द बदमाशों को हुलिये के आधार पर पकड़ लिया जाएगा। पुलिस टीम को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। - सतीश कुमार, एसपी देहात