फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   भूसे से भरे ट्रक में पकड़ी 20 लाख की शराब, तस्कर भागे

भूसे से भरे ट्रक में पकड़ी 20 लाख की शराब, तस्कर भागे

Sun, 02 Jul 2017 01:21 AM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
भूसे से भरे ट्रक में पकड़ी 20 लाख की शराब, तस्कर भागे
भूसे से भरे ट्रक में पकड़ी 20 लाख की शराब, तस्कर भागे - फोटो : बरेली, अमर उजाला
बरेली।
विज्ञापन

टप्पेबाजों की धरपकड़ के लिए चल रही पुलिस चेकिंग के बैरियर तोड़कर भागे ट्रक का करीब चार किमी तक पीछा करके बिथरीचैनपुर थाने की पुलिस ने पकड़ लिया। ट्रक में दिखाने के लिए भूसा भरा हुआ था, लेकिन तलाशी लेने पर 20 लाख कीमत की 8544 अंग्रेजी शराब की छोटी बोतल बरामद की गई। पुलिस घेराबंदी के बावजूद सिर्फ शराब पकड़ी जा सकी। पुलिस के पंजे से तीन शराब तस्कर भाग निकले। शराब तस्कर का लिंक मिलने के बाद एक पुलिस टीम सोनीपत भेजी गई है।

जिले में ताबड़तोड़ टप्पेबाजी की वारदातों के बाद बिथरीचैनपुर थाने की पुलिस इन्वर्टिस यूनीवर्सिटी वाले तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। शुक्रवार शाम चार बजे रामपुर की तरफ से एक अशोक लीलेंड ट्रक आता नजर आया। पुलिस चेकिंग देखकर चालक ने हाईवे पर ट्रक को तेज गति से दौड़ा दिया। पुलिस को पीछे आता देखकर ट्रक चालक सहित तीन बदमाश ट्रक को छोड़कर खेतों के रास्ते भाग निकले। पुलिस ने उनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन भी चलाया, लेकिन पकड़ा नहीं जा सका।
विज्ञापन


इस तरह सामने आया सोनी के तस्कर का नाम
बिथरीचैनपुर थाने के इंस्पेक्टर केपी सिंह की टीम को ट्रक की तलाशी में भूसे के बीच शराब की पेटियां मिलीं। ट्रक हरियाणा के नंबर पर था। आरटीओ की मदद से पुलिस ट्रक मालिक नरेंद्र पुत्र आजाद निवासी गुम्मड गांव थाना गिन्नौर जनपद सोनीपत का नाम सामने आया। पुलिस ने एक टीम को सोनीपत रवाना कर दिया। सोनीपत से पुलिस को इनपुट मिला कि यह खेप शराब तस्कर दीपक कुमार पुत्र श्रीपाल निवासी गोगवान जलालपुर बाबरी थाना शामली की थी। उनके साथ एक और तस्कर जगदीश पुत्र इकबाल सिंह निवासी गांव भामर थाना गिन्नौर जनपद सोनीपत था। एसपी सिटी रोहित सिंह सचवाण ने बताया कि पुलिस इनके घरों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब डिलीवरी के फर्जी दस्तावेज भी मिले
ट्रक की तलाशी में फर्जी तरीके से तैयार दस्तावेज भी मिले। कागजों में शराब दिल्ली की दिखाई गई थी। शराब की अवैध खेप बिहार जा रही थी। बिथरीचैनपुर थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा लिखकर ट्रक को जब्त किया गया है। सोनीपत में पुलिस की टीम ने डेरा डाला है।


चार राज्यों में बड़ा नेटवर्क, लगेगा गैंगस्टर
पुलिस के रिकार्ड में तीनों शराब के तस्करों का उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड में बड़ा नेटवर्क हैं। इन अपराधियों के खिलाफ पुलिस गैंगस्टर की कार्रवाई करने की तैयारी में हैं। वहीं एसएसपी ने पुलिस टीम को 5 हजार के पुरस्कार घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed