{"_id":"5dd1a2b18ebc3e54b051371f","slug":"crime-nawabganj-news-bly384383491","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोहदों ने पहले घर से निकलना दूभर किया अब नहीं होने दे रहे शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोहदों ने पहले घर से निकलना दूभर किया अब नहीं होने दे रहे शादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। पहले युवती का घर से निकलना दूभर कर दिया और अब उसके निकाह में शोहदे बाधक बन गए हैं। जहां भी उसका रिश्ता तय होता है, शोहदे उसी गांव में जाकर मंगेतर के घर अश्लील पर्चे फेंकना शुरू कर देते हैं। शोहदों की इन्हीं हरकतों से युवती का रिश्ता कई बार टूट चुका है। परेशान युवती ने शोहदों की हरकत से आजिज आकर नवाबगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के मजदूर की दो बेटियां है। परिवार चलाने में पिता का हाथ बंटाने के लिए दोनों कारचोबी का काम करती हैं। पांच माह पहले मजदूर ने बड़ी बेटी का रिश्ता सुभाषनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में तय किया था। रिश्ता तय होने के कुछ समय बाद दो बाइक सवार शोहदे उसके मंगेतर के गांव पहुंचे और युवती के साथ प्रेम प्रसंग के साथ ही अश्लील बातें लिखकर मंगेतर के घर में पर्चे फेंक आए। लड़केवालों को इस मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया। बाद में युवती के परिजन ने नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव रिश्ता तय किया तो वहां भी शोहदों ने अश्लील पर्चे फेंक दिए। इससे यहां भी रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया है। इससे परेशान युवती रविवार को मां के साथ नवाबगंज थाने पहुंची और अज्ञात शोहदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
तीन साल पहले दो बेटियों को पेट्रोल डालकर जला दिया था जिंदा
तीन साल पहले मजदूर की दो बेटियों को घर में सोते समय पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया था। दोनों की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था। घटना के बाद से परिवार सहमा हुआ है। अब शोहदों की इस हरकत से परिवार खौफ में है।
विज्ञापन
युवती की मां ने तहरीर दी है पुलिस जांच कर रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। - गौरव सिंह, कोतवाल नवाबगंज