{"_id":"5d27933c8ebc3e6c9619ffb2","slug":"crime-nawabganj-news-bly368222320","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी लूटें खुलीं नहीं, नई लूट ने और बढ़ाई टेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी लूटें खुलीं नहीं, नई लूट ने और बढ़ाई टेंशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज/बरेली। जिले में पहले हुई लूट की घटनाओं का खुलासा न होना पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था, अब नवाबगंज में पेट्रोल पंप मालिक से आंखों में मिर्च झोंककर की गई तीन लाख की लूट ने नई टेंशन दे दी है। गुरुवार सुबह एसएसपी ने मुआयना कर जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं।
गुरुवार रात आदर्श नगर निवासी जितेंद्र मोहन देवल के साथ ये घटना हुई थी। वे बरौर में देवल फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप चलाते हैं। बाइक से मैनेजर राजेंद्र कुमार के साथ जितेंद्र पंप बंदकर घर लौट रहे थे। रास्ते में खडे़ दो बदमाशों ने उन पर मिर्च का पाउडर फेंक दिया। वह गिर गए तो बदमाश उनके हाथ से 2.95 लाख रुपये भरा बैग लेकर बाइक पर खड़े दो अन्य बदमाशों संग हवाई फायर करते फरार हो गए थे। बृहस्पतिवार को एसएसपी मुनिराज, कोतवाल गौरव सिंह ने घटनास्थल पहुंचकर पड़ताल की। पंप मालिक से जानकारी ली। एसएसपी ने पुलिस को शीघ्र ही घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
लूट की घटना का खुलासा करने के लिए टीम गठित कर दी गई है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है, पुलिस जल्दी ही सही खुलासा करने का प्रयास करेगी। - रमेश कुमार भारतीय, एसपी क्राइम
विज्ञापन
कारोबारी से हुई छह लाख की लूट नहीं खुली
12 मई को नवाबगंज की बालाजी ट्रेडर्स फर्म के मालिक पवन गुप्ता अपने मुनीम के साथ क्योलड़िया के दुकानदारों से वसूली करके बाइक से लौट रहे थे। शाम ढले बबूरी ईट भट्ठा के पास उनकी बाइक को टक्कर मारकर बदमाशों ने गिरा दिया। उनसे छह लाख रुपये लूटकर बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घटना के खुलासे में क्राइम ब्रांच भी खूब जूझी पर अभी तक सफलता नहीं मिली है।
सराफ से हुई लूट में भी पुलिस खाली हाथ
दस मई की रात सुभाष नगर थाना क्षेत्र के गांव अंगूरी के पास सराफ प्रसादी लाल साहू को घेरकर एक लाख रुपये और कुछ जेवर लूट लिए गए। बदमाशों का एक सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिला जिसमें वे उसी पंप से बाइक में तेल डलवाते दिखे जिससे सराफ तेल डलवा रहे थे। पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने कई संदिग्ध पक़ड़े पर लूट का खुलासा नहीं हो सका।