{"_id":"62534825d76141531d4fe08f","slug":"crime-marpeet-shadi-marriage-bareilly-baheri-baheri-news-bly4810545112","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे पर डांस के विवाद में बरातियों और दुल्हन के भाइयों में मारपीट, शादी रुकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजे पर डांस के विवाद में बरातियों और दुल्हन के भाइयों में मारपीट, शादी रुकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहेड़ी। सकरस गांव के एक बरात घर में शादी समारोह में डीजे पर डांस करने को लेकर बरातियों और दुल्हन के भाइयों में मारपीट हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों ने बरातघर में तोड़फोड़ की। मारपीट होने पर शादी की रस्में भी रुक गई। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची तो मामला शांत हुआ। दोनों पक्ष ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाने में शादी करने को लेकर दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है।
खाईनगर गांव के सुनील दिवाकर की शादी मगरी नवादा गांव के बसंतराम की पुत्री से होनी थी। शनिवार को सकरस गांव के एक बरातघर में शादी समारोह था। रात करीब एक बजे जयमाला के कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी। इसी बीच एक पक्ष के राजेंद्र, राजेश, वेदप्रकाश और दूसरे पक्ष के लड़की के भाई संजीव व सुरजीत के बीच डीजे पर डांस करने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इस पर जयमाला का कार्यक्रम रुक गया और भगदड़ मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों की तहरीर पर सुरजीत, संजीव, राजेंद्र, राजेश, वेदप्रकाश व एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। लड़की के पिता का आरोप है कि दहेज में 50 हजार रुपये देने बाकी रह गये थे इसलिए वर पक्ष के लोगों ने हंगामा किया और शादी करने से इनकार कर दिया। वहीं वर पक्ष का आरोप है कि उन्हें अब तक कोई रुपया दहेज में नहीं दिया गया है। वह शादी के लिए राजी है। पुलिस दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता करके शादी कराने के प्रयास कर रही है। बहेड़ी इंस्पेक्टर सुनील लागत ने बताया कि दोनों पक्षों को शादी करने के लिए समझाया जा रहा है। दो पक्ष शादी के लिए लगभग राजी हो गए हैं।