फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime,kawar yatra

कांवड़ियों के वेश में आए लुटेरों ने बदायूं हाईवे पर लूटी कार

Thu, 25 Jul 2019 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
crime,kawar yatra
बरेली। पीलीभीत स्थित ससुराल से रविवार देर रात कार लेकर घर अजमेर जा रहे शख्स की कार को लूट लिया गया। लुटेरे बोलेरो में कांवड़िये के वेश में थे। बोलेरो से उतरे इन लोगों ने कार मालिक का हाथ तोड़कर रुपये और मोबाइल फोन भी लूट लिए। भमोरा थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में पुलिस ने दो दिन टहलाने के बाद रिपोर्ट लिख ली। बुधवार को पीड़ित ने एसपी क्राइम से शिकायत की। अब क्राइम ब्रांच भी खुलासे में लगी है।
विज्ञापन

अजमेर के थाना गंज दरगाह बाजार निवासी महबूब खान स्विफ्ट डिजायर कार से पीलीभीत कोतवाली स्थित अपनी ससुराल आए थे। यहां से वह रविवार रात अजमेर को अकेले ही कार लेकर निकले। रात बारह बजे भमोरा थाने से दो किलोमीटर आगे बढ़े तो पीछे से आई बोलेरो ने उनकी कार को ओवरटेक करके रोक दिया। कार में पांच लोग कांवड़िया जैसे टीशर्ट और नेकर पहने बैठे थे। इनमें से चार लोग बाहर निकले और गालियां देते हुए उन्हें कार से बाहर खींच लिया। एक ने उनका हाथ मरोड़कर दिया जिससे फ्रेक्चर हो गया। इन लोगों ने उनकी जेब की तलाशी ली। इसमें से 11 हजार रुपये, मोबाइल फोन व गाड़ी के कागजात निकाल लिए। फिर दो लोग उनकी कार में बैठे और दोनों गाड़ियां बदायूं दिशा में ले गए। बुधवार को एसएसपी दफ्तर आए महबूब खान ने बताया कि दो दिन से वे थाने के चक्कर काट रहे थे पर रिपोर्ट नहीं हुई। एसएसपी से शिकायत के बाद रिपोर्ट लिखी गई। महबूब ने यहां एसपी क्राइम से भी मुलाकात की।
विज्ञापन


महबूब की तहरीर पर भमोरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महबूब ने बताया है कि आरोपी कांवड़ियों जैसे कपड़े पहने थे। रिपोर्ट लिखने में देरी की वजह पर जांच की जाएगी, क्राइम ब्रांच भी घटना के खुलासे में पुलिस का सहयोग करेगी। - रमेश कुमार भारतीय, एसपी क्राइम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed