{"_id":"5d1cfbe98ebc3e3cc279433f","slug":"crime-in-tilhar-shajhanpur-bareilly-news-bly3672770138","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुद्वारा सेवादार के घर से चार लाख के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुद्वारा सेवादार के घर से चार लाख के जेवर चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर (शाहजहांपुर)। बुधवार की रात चोरों ने गांव हाजी नगला स्थित गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार के घर में घुसकर अलमारियों के ताले तोड़कर लाखों के सोने के जेवरात चोरी कर लिए। पुलिस ने डॉग स्क्वॉड व फिंगर एक्सपर्ट टीम के साथ सघन पड़ताल की। मौके से कुछ दूरी पर पुलिस को एक खाली बैग, कुछ कागजात व घरेलू सामान पड़ा मिला। उधर, एसपी ने घटना के खुलासे में क्राइम ब्रांच टीम को भी सक्रिय कर दिया है। पीड़ित की ओर से घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
थाना क्षेत्र के गांव हाजी नगला के गुरुद्वारा साहिब परिसर स्थित मुख्य सेवादार अंग्रेज सिंह मंगलवार रात परिवार के साथ मकान से बाहर गुरुद्वारा के समीप सो रहे थे। सुबह जब जागे और कमरे मे जाकर देखा तो वहां दो स्टील अलमारियों के लॉक टूटे और समान बिखरा देख सभी सन्न रह गए। सूचना मिलने पर कोतवाल संजय राय हल्का दरोगा विकास कुमार व भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाल ने उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराते हुए डॉग स्क्वॉड व फिंगर एक्सपर्ट टीम को मौके पर बुलाकर जांच पड़ताल की। फिंगर एक्सपर्ट टीम ने संभावित वस्तुओं से फिंगर प्रिंट्स लिए। डॉग स्क्वॉड टीम ने भी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस छानबीन के दौरान करीब एक सौ मीटर दूर भूसे के बूंगे के समीप एक खाली बैग, रेती, बिखरे कागजात आदि घरेलू बरामद बरामद किया। गृह स्वामी ने बताया कि चोर 10 सोने की अंगूठी, दो कंगन, एक चेन लॉकेट, दो जोड़ी टॉपस ,एक हार चुरा ले गए हैं। इसकी कीमत करीब चार लाख थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चोरी के सामान की सूची सहित रिपोर्ट दर्ज कर ली है।